Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

फरीदाबाद: युवा से लेकर उम्रदराज सभी ने शिद्दत के साथ लोकतंत्र के महापर्व में दिया अपना योगदान

फरीदाबाद, 22 नवंबर। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम 6 बजे तक जिले में 66 प्रतिशत मतदान हुआ।
युवा से लेकर उम्रदराज सभी लोगों ने पूरी शिद्दत के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया। महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक से 60, बल्लभगढ़ ब्लाक से 118 और तिगावं ब्लाक से 65 प्रत्याशी मैदान में थे। जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 60 वार्डो के मतदान आज डाले गए। जिला मे कुल 226526 मतदाता हैं, इनमें से 121952 पुरुष और 100459 महिलाएं तथा ट्रांसजेंडर 15 हैं। जिला में कुल 311 बूथों पर वोट डाले गए।
सायं 6 बजे मतदान केंद्र को बंद कर दिया गया और लोग मतदान केंद्र के अंदर रहे उनको ही वोट डालने दिया गया। शाम 6 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ।

संबंधित पोस्ट

નેપાળના વડાપ્રધાન પ્રચંડને ‘પ્રચંડ’ બહુમત, 268 વોટ મેળવી વિશ્વાસ મત હાંસલ કર્યો

Admin

23 साल बाद अजमेर पहुंची ममता बनर्जी: टी एम सी प्रवक्ता गौखले की गिरफ्तारी पर बोलीं-बहुत बुरा हुआ

Admin

आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : योगी

Admin

રાહુલ ગાંધી આજે સુરત કોર્ટમાં આપશે હાજરી, પ્રિયંકા ગાંઘી પણ રહી શકે છે હાજર

Admin

Goa Assembly election: देश को पहला IIT वाला विधायक और फिर मुख्यमंत्री देने वाला राज्य

Karnavati 24 News

असम के सीएम का बयान सभी धर्म के लोगो को करनी होगी एक ही शादी

Admin