Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

फरीदाबाद: युवा से लेकर उम्रदराज सभी ने शिद्दत के साथ लोकतंत्र के महापर्व में दिया अपना योगदान

फरीदाबाद, 22 नवंबर। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम 6 बजे तक जिले में 66 प्रतिशत मतदान हुआ।
युवा से लेकर उम्रदराज सभी लोगों ने पूरी शिद्दत के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया। महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक से 60, बल्लभगढ़ ब्लाक से 118 और तिगावं ब्लाक से 65 प्रत्याशी मैदान में थे। जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 60 वार्डो के मतदान आज डाले गए। जिला मे कुल 226526 मतदाता हैं, इनमें से 121952 पुरुष और 100459 महिलाएं तथा ट्रांसजेंडर 15 हैं। जिला में कुल 311 बूथों पर वोट डाले गए।
सायं 6 बजे मतदान केंद्र को बंद कर दिया गया और लोग मतदान केंद्र के अंदर रहे उनको ही वोट डालने दिया गया। शाम 6 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ।

संबंधित पोस्ट

पंजाब में नई शराब नीति को मिली मंजूरी, अब छोटे व्यपारियों को मिलेगा फायदा

Karnavati 24 News

गोरखपुर : सीएम योगी ने पालन किया “पहले मतदान फिर जलपान” मन्त्र का, बने पहले मतदाता

Admin

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, जानें अगले 5 साल सरकार चलाने के लिए क्या-क्या वादे किए

Admin

સદસ્યતા રદ કરવા મામલે રાહુલ ગાંધી જશે સુપ્રીમકોર્ટ, નિવેદનને પૂર્ણેશ મોદીએ 13 કરોડ લોકો સાથે જોડ્યુ હતું

Karnavati 24 News

લોકસભાના સ્પીકરની અધ્યક્ષતામાં આજથી કાર્યશાળા, ચૂંટાયેલા નવા ધારાસભ્યોને સત્ર પહેલા ટ્રેનિંગ

Admin

पंजाब से आप के पद्म श्री राज्यसभा उम्मीदवार: पर्यावरणविद् संत बलबीर सीचेवाल और सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत साहनी के नामों की घोषणा

Karnavati 24 News