Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

असम के सीएम का बयान सभी धर्म के लोगो को करनी होगी एक ही शादी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

गुजरात के धनसूरा पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कहा, ”एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है। आप क्यों करेंगे इतनी शादी? देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए।”
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
उन्होंने ने कहा, ”महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। घर में अगर 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं।”
बता दें, इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के दौरान महरौली हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून की मांग की थी । असम के मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर दिल्ली के घोंडा इलाके में भाजपा के ‘विजय संकल्प’ रोड शो के दौरान कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि देश को तीन तलाक के खिलाफ कानून मिल गया है, हमें लव जिहाद के खिलाफ कानून की जरूरत है और यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी।

संबंधित पोस्ट

ओबीसी आरक्षण पर बोले शिवपाल, आयोग दो ढाई साल पहले बनना चाहिए था आयोग

Admin

PM મોદીએ ઓસ્ટ્રેલિયામાં મંદિરો પર હુમલાનો મુદ્દો અલ્બેનીઝ સામે ઉઠાવ્યો, જાણો શું કહ્યું

Karnavati 24 News

योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी को बहुमत तक पहुंचने का किया दावा, बोले- सपा नेताओं ने मुंह छुपाने के लिए विदेश की टिकट बुक कीं

Karnavati 24 News

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

Admin

दो ‘R’ कभी एक साथ नहीं हो सकते: सूरत कोर्ट की अपील से पहले राहुल गांधी पर संबित पात्रा का कटाक्ष

Admin

सिद्धू सरेंडर से पहले सुप्रीम कोर्ट में:अर्जी लगाई, कहा- बीमार हूं

Karnavati 24 News