Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वांटेड ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद, 30 नवंबर। क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के कोसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी रोहित को क्राइम ब्रांच टीम ने 52.130 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी रोहित आरोपी सचिन से गांजा खरीद कर लाता था। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने कई बार रेड की है, मगर वो पुलिस के काबू नहीं आया। इस बार पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित पोस्ट

भाजपा OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष व पुत्रों पर प्रौढ़ का अपहरण कर हमला करने का आरोप

Admin

વડોદરા: નશામાં ધૂત BMW કારચાલકે બાઇકસવાર દંપતીને જોરદાર ટક્કર મારી, પત્નીનું મોત

Admin

ઓસ્ટ્રેલિયા બાદ કેનેડામાં હિંદુ મંદિરમાં તોડફોડ, દીવાલો પર લખાયા નફરતથી ભરેલા સૂત્રો

Admin

देहरादून उत्तराखंड। उत्तराखंड के सभी स्कूल, कॉलेज में होगा एंटी ड्रग्स सेल का गठन, मांगे जा रहे सुझाव।

Admin

बिहार: ट्रेन में लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में दो जवान गिरफ्तार

Admin

हरिद्वार: राजमिस्त्री, जो बताता था खुद को सीबीआई का डीसीपी , आया चंगुल में

Admin