Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

झारखंड: चाईबासा जिले में नक्सलियों का आतंक, पंचायत भवन को बम से उड़ाकर CM का नाम लिख दिया संदेश

झाखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा में बने पंचायत भवन में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इस धमाके के बाद पंचायत के दरवाजे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिखकर नक्सलियों ने अपनी मांग रखी है।

12 से 21 फरवरी तक राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस

जानकारी के अनुसार, गोइलकेरा पंचायत भवन में विस्फोट के बाद नक्सलियों ने 12 से 21 फरवरी तक राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पीएनजीईए जिंदाबाद और भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे भी लिखे है। नक्सलियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि कोल्हान के आदिवासियों पर बर्बरता क्यों की जा रही है। माओवादियों को खदेड़ने के नाम पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा आदिवासियों को परेशान क्यों किया जा रहा है। गांव और जंगलों में बमबारी क्यों की जा रही है।

एक महीने में आधा दर्जन से अधिक आईईडी ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों द्वारा जिले में बीते एक महीने में आधा दर्जन से अधिक आईईडी ब्लास्ट किये गये है। इन हमलों में करीब एक दर्जन से अधिक जवान और स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। जिससे केवल खुफिया तंत्र ही नहीं बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहें है। हालांकि, गोइलकेरा पंचायत भवन में हुए विस्फोट में जनहानि होने की कोई खबर अभी तक मिली नहीं है।

संबंधित पोस्ट

ગોંડલમાં આવેલ ફાટક આઇસર ચાલકે તોડ્યું: ટ્રેન સમયે રોકી દેવાતા જાનહાનિ ટળી, આઇસર ચાલકની શોધખોળ હાથ ધરાઇ

Admin

औरैया : घर में फेंके गए बम, दो युवतिया घायल, हालत गंभीर

Karnavati 24 News

भरतपुर में मूर्ति को लेकर देर रात हुआ विवाद, ग्रामीणों का देररात तक हंगामा; पुलिस पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Admin

दिल्ली: स्नेचिंग के एक और मामले ने लिया हिंसक रूप, अपराधी फरार

Admin

एटा : स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड पर फेंक कर भागे

Admin

कानपुर : प्रेमी को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूली प्रेमिका

Admin