Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

कानपुर : प्रेमी को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूली प्रेमिका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक युवती ने पहले अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और फिर बात करते हुए फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके साथ ही मृतका का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कानपुर के बेनाझाबर इलाके में स्तिथ एक हाथे में रहने वाली यह 24 वर्षीय युवती बीए की छात्रा थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिवार में माँ, बाप के अलावा उसकी दो बहने और एक भाई है। युवती अपने बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। उसके पिता मजदूरी करके घर का भरण पोषण करते हैं। परिवार के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार युवती का पिछले काफी समय से कानपुर के नयापुरवा इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवती के घर वालों  आरोप है की उसका प्रेमी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर युवती के ऊपर दबाव बनाया करता थे। इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने कई बार युवक से बात कर उसे समझाया भी था। परिजनों का आरोप है की युवती कमरे में युवक से वीडियो कॉल के जरिये बात कर रही थी उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद परेशान होकर युवती ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही प्रेमी की आँखों के सामने खुद को फांसी के फंदे पर।  घटना के समय युवती के भाई, पिता और एक बहन काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। प्रेमी द्वारा युवती की एक सहेली को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची सहेली ने अन्य लोगों के साथ दरवाजा तोड़ा, तो शव फंदे से लटका पाया।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र: राज्य में कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस हुए सस्पेंड, 4 को उत्पादन करने से रोका, जाने क्या है वजह

Karnavati 24 News

રાજકોટ – જેતલસર ગામના ચકચારી મચાવનાર સગીરા હત્યા કેસમાં દોષિતને ફાંસી

Karnavati 24 News

અજમેર શરીફના ઉર્ષમાં ભાગ લેવા ગયેલા અમરેલીના બે યુવાનનું અકસ્માતમાં મોત

Admin

एमपी के खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला,40 आरोपियों को 7-7 साल की सजा।

Admin

અતીક અહેમદ હત્યાકાંડના પડઘા પાકિસ્તાન સુધી પડ્યા, જાણો શું કહે છે કંગાળ દેશના નેતાઓ?

Admin

પ્રેમ લગ્ન કરતા યુવતીના પરિવારજનોએ ખાર રાખી યુવતીનું કર્યું અપહરણ: યુવકે સસરા સહિત ચાર સામે પોલીસ ફરિયાદ નોંધાવી

Admin