Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

एटा : स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड पर फेंक कर भागे

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामूहिक दुष्कर्म की एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहाँ स्कूल जा रही दसवीं की एक छात्र को कुछ लोगो ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद आरोपी उसे बस स्टैंड के पास फेंक कर भाग गए। पीड़ित छात्र को गंभीर हालत में  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की घटना कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे के आस पास कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली। पीड़िता के बयान के मुताबिक, स्कूल के रास्ते में एक कार में सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। अगवा करने के बाद तीनो युवक छात्रा को दिल्ली के संगम विहार इलाके ले गए। वहां जाकर तीनो युवकों ने पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवको ने उसे यातनाएं दीं। यातनाओं के चलते पीड़िता बेहोश हो गयी। इसके बाद आरोपी आज बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसे इसी हालत में दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास डालकर फरार गए। बस स्टैंड से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। छात्रा के पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा करके उसे टिकट दिलाया। एटा पहुंचने पर छात्रा अत्यधिक दर्द और कमजोरी के चलते बेहोश होकर गिर गई। तब यहां से कुछ लोगों ने सुबह 11 बजे के आस पास उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छात्रा के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पीड़ित छात्रा के निशाँ देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

મોડાસા સારવાર કરાવવા આવેલ એકટીવા ચાલકની એક્ટિવા સીઝ કરી તેના ભાઈને માથામાં પાવડો ઝીંકી ઢોર માર માર્યો

Admin

રાજકોટમાં હવે દૂધ પણ ભેળસેળિયું: મનપાનાં ફૂડ વિભાગ દ્વારા ચેકીંગ હાથ ધરાયું, અનેક વેપારીઓ દંડાય

Karnavati 24 News

आगरा : अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवक के फेक एनकाउंटर में फंसी आगरा पुलिस,FIR दर्ज़

Karnavati 24 News

રાજકોટની બેંકમાં પૈસા જમા કરાવનાર પાસેથી ૫૦૦ વાળી ૨૫ નોટો નીકળી નકલી: તપાસ હાથ ધરાઇ

Admin

महाराष्ट्र: 72 वर्षीय बुजुर्ग पर हमले के मामले में रॉटविलर कुत्ते के मालिक को जेल की सजा, जानें पूरा मामल

Admin

गुजरात सीमा पर ढाई लाख की शराब और 3.35 लाख जब्त, नाकेबंदी देख आरोपी को 15 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

Admin