Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

करवा चौथ पर कर लें मंगलसूत्र के ये उपाय, पति को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

Mangal Sutra Upay: महिलाओं के सभी आभूषणों में मंगलसूत्र सबसे जरूरी माना जाता है. मंगलसूत्र अगर टूट जाए या कहीं खो जाए तो यह बहुत अशुभ होता है. मंगलसूत्र से जुड़े टोटके बहुत शुभ होते हैं.

Mangal Sutra Upay: करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं.
करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है. इस दिन मंगलसूत्र से जुड़े उपाय बहुत लाभदायक माने जाते हैं.
मंगलसूत्र का महत्व
हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का विशेष महत्व है. मंगलसूत्र का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है. मंगलसूत्र में कई सारे काले मोती एक धागे में पिरोए जाते हैं. इन काले मोती का विशेष महत्व है. इन मोतियों के बिना मंगलसूत्र अधूरा माना गया है. इन मोतियों को भगवान शिव और माता पार्वती के बीच एक बंधन का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि मंगलसूत्र में सोना यानि स्वर्ण माता पार्वती और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं.
मंगलसूत्र से जुड़े उपाय 
सुहागन महिलाओं को करवा चौथ पर मंगलसूत्र जरूर पहनना चाहिए. मंगलसूत्र के काले धागे पति-पत्नी को बुरी नजर से बचाते हैं. करवाचौथे के दिन अपने मंगलसूत्र को गंगाजल से धो लें और इस पर हल्दी और कुमकुम का टीका लगाएं. करवाचौथ के दिन अपने मंगलसूत्र का भी पूजन भी करें. इससे पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है और सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है.

संबंधित पोस्ट

उधना-रक्सौल सहित 4 ट्रेनें 1 से 2 महीने रद्द रहेंगी: झांसी स्टेशन पर अपग्रेडेशन के चलते कई अन्य ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी – Gujarat News

Gujarat Desk

पटाखा फैक्ट्री में हरदा-देवास के 21 मजदूरों की मौत: गुजरात में बॉयलर फटने से हादसा; आज शवों को लाया जाएगा एमपी – Harda News

Gujarat Desk

पाक एजेंट ‘अदिति’ के शिकंजे में गुजरात का सहदेव: पाकिस्तानी एजेंसी को भेज रहा था कच्छ के BSF और नेवी की फोटो-वीडियो

Gujarat Desk

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई लाइव: हिंदू और मुस्लिम पक्ष कर रहे हैं बहस; श्रृंगार-गौरी का मामला सुनवाई लायक है या नहीं,

Karnavati 24 News

भुज में कॉलेज छात्रा की उसको दोस्त ने की हत्या: नंबर ब्लॉक करने से था नाराज, लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे दोस्त को भी चाकू मारा

Gujarat Desk

अध्यक्ष पद के लिए शरद पवार का दावा एनसीपी प्रमुख के नाम पर विपक्षी दल राजी, खड़गे की बैठक, आप भी संपर्क में

Karnavati 24 News