Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पटाखा फैक्ट्री में हरदा-देवास के 21 मजदूरों की मौत: गुजरात में बॉयलर फटने से हादसा; आज शवों को लाया जाएगा एमपी – Harda News

पटाखा फैक्ट्री में मजदूरों की मौत की खबर सुनकर हंडिया में उनके परिजन रो पड़े।

गुजरात में एक पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटने से मध्यप्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं।

.

हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे बनासकांठा के नजदीक डीसा में हुआ। सभी मजदूर हरदा जिले के हंडिया और देवास जिले के संदलपुर के रहने वाले थे। 3 मजदूरों की हालत गंभीर है, 5 मामूली रूप से घायल हैं। सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए गुजरात गए थे।

विस्फोट के दौरान मजदूर पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। धमाके के बाद वहां आग लग गई। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे। बुधवार को सभी शवों को मध्यप्रदेश लाया जाएगा।

बनास मेडिकल कॉलेज में सभी मजदूरों की लाशें एक साथ रखी गई थीं।

बनास मेडिकल कॉलेज में सभी मजदूरों की लाशें एक साथ रखी गई थीं।

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता हादसे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। गुजरात सरकार ने भी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की बात कही है। हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने ने मृतकों के परिवार को विधायक निधि से 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

धमाका इतना तेज था कि मजदूरों के शरीर के टुकड़े दूर तक बिखर गए।

धमाका इतना तेज था कि मजदूरों के शरीर के टुकड़े दूर तक बिखर गए।

एमपी से मंत्री और अफसरों की टीम गुजरात पहुंची गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान बनासकांठा गए हैं। हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त और घायलों की मदद के लिए अफसरों की टीम भी भेजी है।

इसमें संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुनील लाटा, तहसीलदार टिमरनी डॉ. प्रमेश जैन, नायब तहसीलदार देवराम निहरता और रहटगांव के पुलिस उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया शामिल हैं। देवास से भी अफसरों का एक दल बनासकांठा गया है।

घायल बोला- धमाका हुआ और बेहोश हो गए दैनिक भास्कर की टीम ने पालनपुर के बनास मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजे गए मजदूर विजय से बात की। विजय ने कहा, ‘हम फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे थे। तभी अचानक ब्लास्ट हुआ और मैं बेहोश हो गया। जब आंखें खोलीं तो मेरे चारों ओर आग थी। झुलसी हालत में ही किसी तरह फैक्ट्री से बाहर भागा।’

हादसे में तीन मजदूर 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।

हादसे में तीन मजदूर 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।

पटाखे बेचने का लाइसेंस था, बनाने का नहीं दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं। स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

धमाके के बाद फैक्ट्री के स्लैब ढह गए। कई मजदूर मलबे में दब गए।

धमाके के बाद फैक्ट्री के स्लैब ढह गए। कई मजदूर मलबे में दब गए।

सिंघार का सवाल- रोजगार देने में मध्यप्रदेश सरकार अक्षम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- सवाल मध्यप्रदेश सरकार से है कि हर दिन रोजगार का गाना गाने वाली सरकार इतनी अक्षम हो चुकी है कि मजदूरों को पलायन की आवश्यकता पड़ रही है। उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।

इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। लापरवाही के दोषियों को चिह्नित करके उन्हें सजा मिले। पीड़ित परिवारों को मध्यप्रदेश सरकार समुचित मुआवजा दे और घायलों का बेहतर इलाज कराए।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

बेटे की तेरहवीं करनी थी, रुपए कमाने गए गुजरात: मां बोली-सब खत्म हो गया

गीताबाई बोली- होली पर बेटे सत्यनारायण का निधन हो गया था। उसकी तेरहवीं के लिए रुपए नहीं थे। पोते समेत परिवार के 11 लोग काम करने गुजरात गए थे। वहां से लौटते तो बेटे की तेरहवीं करती, लेकिन उसके पहले ही पूरा परिवार खत्म हो गया। गीताबाई के परिवार के 11 लोग गुजरात के बनासकांठा के पास डीसा में मजदूरी करने गए थे। मंगलवार सुबह 8 बजे पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट में इन्होंने अपनी जान गवां दी। पढ़ें पूरी खबर

संबंधित पोस्ट

रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई: थोक महंगाई लगातार दूसरे महीने 15% से ऊपर, सब्जियों के दाम मई WPI को 15.88% तक ले गए

Karnavati 24 News

मानवाधिकार पर अमेरिका को भारत का जवाब: एस जयशंकर बोले- यह टू प्लस टू डायलॉग की बात नहीं थी, हम अमेरिका को सलाह भी दे सकते हैं

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में बम धमाके की धमकी: लेटर में दाऊद और लश्कर-ए-तैयबा का जिक्र; जहां लेटर मिला वहां तीन विदेशी रुके हुए थे

Gujarat Desk

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस LIVE: पीएम मोदी ने स्थापना दिवस को जोड़ा नवरात्रि से, कहा- मां स्कंदमाता के दोनों हाथों में कमल है, उनका आशीर्वाद बना रहेगा

Karnavati 24 News

गुजरात में टायर फटने से 2 ट्रक भिड़े, ब्लॉस्ट हुआ: 2 की मौत, 3 घायल; दो अन्य गाड़ियां भी चपेट में आईं

Gujarat Desk

गुजरात CM ने एक शादी के लिए बदला अपना कार्यक्रम: शादी के अगले दिन उसी हॉल में था प्रोग्राम, बेटी के परिवार ने लगाई थी गुहार

Gujarat Desk