Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

करवा चौथ पर कर लें मंगलसूत्र के ये उपाय, पति को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

Mangal Sutra Upay: महिलाओं के सभी आभूषणों में मंगलसूत्र सबसे जरूरी माना जाता है. मंगलसूत्र अगर टूट जाए या कहीं खो जाए तो यह बहुत अशुभ होता है. मंगलसूत्र से जुड़े टोटके बहुत शुभ होते हैं.

Mangal Sutra Upay: करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं.
करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. यह व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है. इस दिन मंगलसूत्र से जुड़े उपाय बहुत लाभदायक माने जाते हैं.
मंगलसूत्र का महत्व
हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का विशेष महत्व है. मंगलसूत्र का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है. मंगलसूत्र में कई सारे काले मोती एक धागे में पिरोए जाते हैं. इन काले मोती का विशेष महत्व है. इन मोतियों के बिना मंगलसूत्र अधूरा माना गया है. इन मोतियों को भगवान शिव और माता पार्वती के बीच एक बंधन का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि मंगलसूत्र में सोना यानि स्वर्ण माता पार्वती और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं.
मंगलसूत्र से जुड़े उपाय 
सुहागन महिलाओं को करवा चौथ पर मंगलसूत्र जरूर पहनना चाहिए. मंगलसूत्र के काले धागे पति-पत्नी को बुरी नजर से बचाते हैं. करवाचौथे के दिन अपने मंगलसूत्र को गंगाजल से धो लें और इस पर हल्दी और कुमकुम का टीका लगाएं. करवाचौथ के दिन अपने मंगलसूत्र का भी पूजन भी करें. इससे पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है और सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है.

संबंधित पोस्ट

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में मारे गए 7 आतंकवादी: आज तड़के 3 आतंकवादी ढेर; इस साल 114 आतंकियों का सफाया

Karnavati 24 News

मॉडल सुसाइड केस में लिव-इन पार्टनर गुजरात से अरेस्ट: मध्यप्रेदश की सुखप्रीत सूरत में करती थी मॉडलिंग, ब्रेकअप के बाद आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

Gujarat Desk

जरूरत की खबर: 18 साल से ऊपर के लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक, जानिए कब और कैसे ले पाएंगे आप?

Karnavati 24 News

બાંગ્લાદેશ સામે આંખ લાલ કરવાનો સમય આવી ગયો છે: તોગડિયાએ કહ્યું- હિન્દુઓની સલામતી માટે અમે કાયદા અને લાકડી બંનેનો સહારો લઈશું, નરેન્દ્રભાઈ-અમિતભાઈ પગલાં લઈશું – ગુજરાત સમાચાર

Gujarat Desk

लिव-इन में रही लड़की के अबॉर्शन को कोर्ट का इंकार: कोर्ट ने कहा- वयस्क उम्र में सहमति से रिश्ते बनने पर नहीं दे सकते गर्भपात की इजाजत – Gujarat News

Gujarat Desk

मोबाइल गेम की ID न देने पर बच्चे की हत्या: गुजरात के कच्छ का मामला, तीन नाबालिगों ने 13 वर्षीय किशोर का गला काट दिया – Gujarat News

Gujarat Desk