Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

T-20 मार्टिन गुप्टिल ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। अब वह टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों स्कॉटलैंड दौरे पर है और बुधवार को यहां खेले गए पहले टी20I मैच में गप्टिल ने 40 रन की पारी खेलकर यह मुकाम अपने नाम किया। गप्टिल के नाम अब इस फॉर्मेट में कुल 3399 रन हो चुके हैं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3379 रन हैं। यानी रोहित अब इस कीवी बल्लेबाज से 20 रन पीछे हैं।

अगर मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के मैचों की तुलना की जाएं, तो गप्टिल ने रोहित शर्मा से तेज रफ्तार से ये रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 116 T-20  मैच ही खेले हैं, जिसमें 2 शतक और 20 हाफ सेंचुरी की बदौलत ये 3379 रन बनाए हैं। वहीं रोहित की अगर बात करें तो उन्होंने 128 मैचों में 4 शतक और 26 हाफ सेंचुरी की बदौलत 3379 रन बनाए।

रोहित शर्मा के पास हालांकि गप्टिल से रिकॉर्ड वापस छीनने का मौका होगा। टीम इंडिया को शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. रोहित के पास एक बार फिर गप्टिल से आगे निकलने का मौका होगा।

संबंधित पोस्ट

झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी.. FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022

देहरादून उत्तराखंड। चमोली की मानसी नेगी ने वॉकरेस में जीता गोल्ड।

Admin

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट-वनडे हारी टीम इंडिया, रवि शास्त्री बोले- चिंता की क्या बात, हर मैच नहीं जीत सकते

Karnavati 24 News

IPL 2022: नए हेयर कलर के साथ नीतीश राणा पर चढ़ा कोलकाता नाइट राइडर्स का रंग

Karnavati 24 News

भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर जीती सीरीज कई युवा चमके

Karnavati 24 News

મેદાન પર લડાઇ બાદ વિરાટ અને ગંભીર વિરુદ્ધ બીસીસીઆઇની કાર્યવાહી, અફઘાનિસ્તાન ખેલાડીને પણ ફટકારાયો દંડ

Admin