Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

देहरादून उत्तराखंड। चमोली की मानसी नेगी ने वॉकरेस में जीता गोल्ड।

देहरादून उत्तराखंड। गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता।इससे पहले उनका कीर्तिमान इसी रेस में 47 मिनट 59 सेकेंड का था। मानसी अभी तक इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी नेगी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वह वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति गहरा लगाव है। वह अभी तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।

संबंधित पोस्ट

उमरान मलिक के लिए उनके दोस्त भले ही खतरा न हों, गेंदबाजी के मामले में वे कड़ी टक्कर दे सकते हैं

Admin

बांग्लादेश को एशिया कप से बाहर करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने किया नागिन डांस,

Karnavati 24 News

निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा ने आरिफ खान को सपोर्ट करने को कहा

Karnavati 24 News

मौसम के बीच क्रिकेट प्रेमी असमंजस में..9 अक्टूबर को होना है भारत-द अफ्रीका के बीच मैच

15 साल की बच्ची ने जूडो में जीता भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Karnavati 24 News

नस्लवाद कांड के बाद ECB का बड़ा कदम: मुस्लिम समावेशन सलाहकार की नियुक्ति, मुस्लिम एथलीट का चार्टर भी बनाया

Karnavati 24 News