Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

मध्य प्रदेश के मुरैना में जवान के अंतिम संस्कार पर विवाद।

मुरैना मध्य प्रदेश। जम्मू-कश्मीर में तैनात चंबल के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान की पार्थिव देह जब उसके गृह ग्राम पहुंची, तो अंतिम संस्कार पर विवाद हो गया। मुरैना जिले के अंबाह के रहने वाले जल सिंख सखवार (52) की शुक्रवार को सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पहले उनसे कहा गया कि जल सिंह आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं। बाद में हमें बताया कि उन्होंने सुसाइड किया है। जवान की पार्थिव देह रविवार सुबह गृह ग्राम लाई गई। इधर प्रशासन ने जवान की खुदकुशी की बात कहकर परिजनों की अंतिम संस्कार के लिए सरकारी जमीन की मांग ठुकरा दी। इससे जवान के अंतिम संस्कार में देरी हुई। गमगीन परिवार की मदद के लिए समाज का एक व्यक्ति सामने आया। उसने एक बिस्वा जमीन दे दी। इसके बाद परिवार ने दोपहर करीब दो बजे जवान का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने बताया कि CRPF अफसरों ने बताया था कि जल सिंह नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें वे शहीद हो गए। अब कह रहे है कि उन्होंने खुद की गोली मारकर खुदकुशी की है।

संबंधित पोस्ट

सूरत के जैन मुनि शांतिसागर दुष्कर्म मामले में दोषी करार: कॉलेज गर्ल को धार्मिक समारोह के लिए सूरत बुलाकर किया था रेप, सजा पर फैसला कल – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत सरकारी हॉस्पिटल में आसाराम की पूजा-आरती हुई: शिशु रोग विभाग की डॉक्टर समेत स्टाफ शामिल हुआ; सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड को सजा

Gujarat Desk

भागकर शादी करने पर गुजरात में बन सकता है कानून: कानून मंत्री और उपमुख्यमंत्री कर रहे समीक्षा, शादी का डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन बंद होगा – Gujarat News

Gujarat Desk

IPL फाइनल क्लोजिंग सेरेमनी की थीम होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’: शाम तक तय होगा कि सेना के तीनों प्रमुख आएंगे या नहीं, शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट

Gujarat Desk

कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट में गूंजा वंदे मातरम: क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह के लिए गाना गाया; कहा- क्रिकेट के सबसे बेस्ट बॉलर

Gujarat Desk

अदालत ने बीमा कंपनी को क्लेम देने का आदेश दिया: कंपनी ने मरीज से कहा था- आप मोटे हैं, इसलिए दिल की बीमारी का बिल नहीं चुकाएंगे – Gujarat News

Gujarat Desk