Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

PM मोदी ने गुजरात के देवमोगरा मंदिर में पूजा की: आदिवासी पोशाक पहनी, 4 किमी लंबा रोड शो किया; ₹9700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे

Hindi NewsNationalPM Narendra Modi Gujarat LIVE Update; Birsa Munda Jayanti | Surat Bullet Train Station

सूरत22 मिनट पहले

कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया।

इसके बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा-अर्चना की। पंडोरी माता को गुजरात , महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।

पूजा के बाद पीएम ने डेडियापाडा में रोड शो किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे नजर आए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।

रोड शो के बाद पीएम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां 9,700 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय से मुलाकात करेंगे।

मोदी ने देवमोगरा मंदिर में पूजा की, 3 तस्वीरें…

पीएम ने पंडोरी माता की आरती की।

पीएम ने पंडोरी माता की आरती की।

पीएम ने पंडोरी माता को पीले वस्त्र चढ़ाए।

पीएम ने पंडोरी माता को पीले वस्त्र चढ़ाए।

प्रधानमंत्री ने पंडोरी माता को श्रृंगार सामग्री चढ़ाई।

प्रधानमंत्री ने पंडोरी माता को श्रृंगार सामग्री चढ़ाई।

डेडियापाडा में पीएम मोदी के रोड शो की 2 तस्वीरें…

पीएम ने 4 किमी लंबा शो किया।

पीएम ने 4 किमी लंबा शो किया।

रोड शो के दोनों तरफ आदिवासी नृत्य करते रहे।

रोड शो के दोनों तरफ आदिवासी नृत्य करते रहे।

सूरत में बिहार के लोगों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री दिल्ली जाने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के लोगों से मुलाकात करेंगे। बिहारी समुदाय के लोग उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और हर्ष सांघवी भी मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री का अभिवादन करेंगे। अनुमान है कि बिहार से जुड़े करीब 10 से 15 हजार लोग इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।​​​​​​

पीएम के गुजरात दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

22 मिनट पहले

कॉपी लिंकवन्य-जीवों की थीम पर सजे आदिवासी समुदाय के लोग

23 मिनट पहले

कॉपी लिंकपीएम के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

56 मिनट पहले

कॉपी लिंकपीएम मोदी का डेडियापाड में रोड शो

07:56 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकडेडियापाडा के दोवमोगरी मंदिर में पीएम मोदी

06:53 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकडेडियापाड़ा में PM मोदी के स्वागत की तैयारी, देखिए 3 तस्वीरों में…

06:38 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकडेडियापाड़ा में पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी शुरू

06:36 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकसूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे

प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे सूरत में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे है। यहां वे यहां मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) के काम की स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह भारत की सबसे बड़ी और खास परियोजनाओं में से एक है।

06:36 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंककॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है

मुंबई से अहमदाबाद तक बनने वाला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा-नगर हवेली में आता है, जबकि 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में है।

यह रेल लाइन साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों को जोड़ेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर सिर्फ करीब 2 घंटे में हो जाएगा।

06:34 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकभगवान बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन

गुजरात सहित पूरे देश में आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई जा रही है। आदिवासी समुदाय के साहस, बलिदान और संस्कृति को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस बार राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री की मौजूदगी में गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में होगा।

06:34 AM15 नवम्बर 2025

कॉपी लिंकप्रधानमंत्री नर्मदा जिले में पूजा-अर्चना करेंगे

नर्मदा जिले की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रसिद्ध याहामोगी देवमोगरा धाम में पूजा करेंगे। यह मंदिर आदिवासी समुदाय की कुलदेवी पंडोरी माता (याहामोगी) का है, जो नर्मदा जिले के सागबारा तालुका के देवमोगरा गांव में स्थित है।

माना जाता है कि यहां स्वयंभू याहा पंडोरी देवमोगरा माता बहुत पुराने समय से विराजमान हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

कानपुर में 42 दिनों तक ब्लॉक रहेगा ट्रैक: अंत्योदय, बांद्रा-लखनऊ सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी – Gujarat News

Gujarat Desk

सूरत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 6 लोग झुलसे: गैस लीकेज के बाद हुआ धमाका, ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं; 3 की हालत गंभीर – Gujarat News

Gujarat Desk

गणतंत्र दिवस 2026-सेना ने उरी में LoC पर फहराया तिरंगा: अहमदाबाद के युवक ने लाल चौक पर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Gujarat Desk

अमजद खान डेथ एनिवर्सरी : गब्बर जैसा कालजयी किरदार निभाने वाले कलाकार की किस हादसे ने ज़िन्दगी बदल दी

Karnavati 24 News

पाकिस्तानी महिला जासूस ने कैसे फंसाया गुजरात के सहदेव को: 6 महीने से दिन-रात चैटिंग, गुड मॉर्निंग से लेकर देश के साथ गद्दारी की इनसाइड स्टोरी – Gujarat News

Gujarat Desk

અભિનેતાની ઉદારતા: સોનુ સૂદે હોસ્પિટલના પ્રચાર માટે ફીના બદલે 50 લીવર ટ્રાન્સપ્લાન્ટની માંગણી કરી, અંદાજિત 12 કરોડ રૂપિયાના ખર્ચે

Karnavati 24 News