Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 6 लोग झुलसे: गैस लीकेज के बाद हुआ धमाका, ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं; 3 की हालत गंभीर – Gujarat News

सूरत के पुणागाम इलाके की राधाकृष्ण सोसायटी में हुआ हादसा।

सूरत के पुणागाम इलाके में राधाकृष्ण सोसायटी के एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें एक नि

.

ब्लास्ट से दीवारें और खिड़कियां टूटीं जांच में पता चला है कि रात में कमरे में गैस सिलेंडर लीक होने के बाद सुबह किसी चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई और वह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से घर की दीवारें और खिड़कियां टूट गई थीं। कमरे में आग लगने से सभी 6 लोग झुलस गए और जान बचाने घर से बाहर भागे। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

ब्लास्ट से घर की दीवार भी ढह गई।

ब्लास्ट से घर की दीवार भी ढह गई।

किराए के एक कमरे में रहता है परिवार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले पप्पू गजेंद्र भदोरिया सूरत के पुणागाम इलाके में स्थित राधाकृष्ण सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। गजेंद्रभाई ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राधाकृष्ण सोसायटी के एक मकान में तीन कमरे हैं, जिनमें से एक कमरे में यह परिवार रहता है।

धमाके से टूट गईं खिड़कियां-दरवाजे सोसायटी के रहीश दिलीपभाई ने बताया कि सुबह 6:20 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। मैं दूसरी तरफ के कमरे में किराए से रहता हूं। धमाके की आवाज सुनकर मैंने बाहर जाकर देखा तो वहां आग भी लगी हुई थी। परिवार के लोग झुलसी हालत में कमरे के बाहर कराह रहे थे। सोसायटी के लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हमने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी थी। दिलीपभाई ने आगे बताया कि हादसे का शिकार हुए इस गरीब परिवार के घर का पूरा सामान भी खाक हो चुका है।ॉ

तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों के नाम… पप्पू गजेंद्र भदोरिया सोना मोनिका जानवी अमन गोपाल ठाकुर

संबंधित पोस्ट

અભિનેતાની ઉદારતા: સોનુ સૂદે હોસ્પિટલના પ્રચાર માટે ફીના બદલે 50 લીવર ટ્રાન્સપ્લાન્ટની માંગણી કરી, અંદાજિત 12 કરોડ રૂપિયાના ખર્ચે

Karnavati 24 News

कारोबारी को 19-दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 64 लाख ठगे: फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी दी थी, एक आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अमेरिकी वकील बोले-पायलट को जिम्मेदार ठहराना आसान: बोइंग अपने बचाव में किसी भी हद तक जा सकती है, उसके पास ताकतवर लॉबी

Gujarat Desk

देश में HMPV के सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में: अहमदाबाद में 9 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव, 48 घंटे में तीसरा मामला सामने आया – Gujarat News

Gujarat Desk

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान युवती की मौत: 60 फुट गहरी खाई में गिरी, गुजरात की रहने वाली, उड़ान भरते हुए पैराग्लाइडर नहीं खुले – Dharamshala News

Gujarat Desk

ऑस्ट्रेलियन पत्रकार को बेहद आश्चर्य हुआ दीपिका की मूवी गहराइयां देख कर, जाने वजह

Karnavati 24 News