Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में 16 IAS अधिकारियों के तबादले: अर्बन डेवलपमेंट विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी दुहान डांग की कलेक्टर बनीं – Gujarat News

शालिनी दुहान को डांग का कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य में आखिरकार IAS के तबादलों के आदेश जारी हो गए हैं। वडोदरा की डिप्टी मनपा आयुक्त अर्पित सागर का भी महिसागर जिला कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है। वहीं, अर्बन डेवलपमेंट विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शालिनी दुहान को डांग का कलेक्टर बनाया गया है। वही

.

IAS अर्पित सागर को महिसागर जिला कलेक्टर बनाया गया।

IAS अर्पित सागर को महिसागर जिला कलेक्टर बनाया गया।

गांधीनगर उच्च शिक्षा आयुक्त बने दिलीप राणा वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा का गांधीनगर उच्च शिक्षा आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मनपा आयुक्त और मेयर पिंकी सोनी के बीच विवाद हुआ था। आयुक्त पर आरोप था कि उन्होंने बैठक में मेयर से विकास कार्यों पर चर्चा नहीं की।

वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा।

वडोदरा के मनपा आयुक्त दिलीप राणा।

राज्य में 49 PSI को अस्थाई तौर पर PI बनाया राज्य में पुलिस विभाग में एक के बाद एक पदोन्नति और तबादले के फैसले लिए जा रहे हैं। बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में सेवारत वर्ग-3 के 49 नि:शस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर को अस्थाई तौर पर वर्ग-2 के नि:शस्त्र पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले सोमवार को 33 PSI को अस्थाई तौर पर PI के पद पर पदोन्नत किया गया था। मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 182 नि:शस्त्र पुलिस सब इंस्पेक्टर के तबादले का आदेश जारी किया गया।

क्रमअधिकारीयहां नियुक्ति की गई1.दिलीप राणाउच्च शिक्षा आयुक्त, गांधीनगर2.एनके मीनामनपा आयुक्त, भावनगर3.तुषार कुमार भट्टकलेक्टर, पाटण4.मनीष कुमारकलेक्टर, भावनगर5.अरुण महेश बाबूमनपा आयुक्त, वडोदरा6.आरआर डामोरजॉइंट सेक्रेटरी, क्लाइमेट चेंज7.अरविंद वीMD, गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लि.8.नेहा कुमारीमिशन डायरेक्टर, गुजरात इले. मिशन9.अर्पित सागरकलेक्टर, महिसागर10.शालिनी दुहानकलेक्टर, डांग-आहवा11.भव्य वर्माकलेक्टर, वलसाड12.गंगा सिंहडिप्टी मनपा आयुक्त, वडोदरा13.मनीष गुरवानीडिप्टी मनपा आयुक्त, राजकोट14.दिनेश रमेश गुरवडिप्टी मनपा आयुक्त, सूरत15.सुरभि गौतमक्षेत्रीय मनपा आयुक्त, वडोदरा16.डॉ. प्रशांत जिलोवाक्षेत्रीय मनपा आयुक्त, अहमदाबाद

संबंधित पोस्ट

कच्छ के पूर्व कलेक्टर को 5 साल कैद: वित्तीय लेनदेन में गबन के मामले में सुनाई गई साज, 50 हजार जुर्माना भी – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के लुटेरे दूल्हे को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा: कुंवारा हूं कहकर 4 शादियां की; टीचर के 44 लाख कैश-जेवर, मोबाइल लेकर भागा था – Chhattisgarh News

Gujarat Desk

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड: रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

Gujarat Desk

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी – Kurukshetra News

Gujarat Desk

सूरत अग्निकांड- राजस्थानियों से दुकान का डबल किराया मांग रहे: व्यापारी बोले- हमारी दुकानों से चोरी हो रही, हम जाते हैं तो पुलिस डंडे मार रही – Rajasthan News

Gujarat Desk

श्रीलंका में इमरजेंसी लाइव: इमरजेंसी के बीच पूरे कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, पीएम के बेटे नमल ने भी छोड़े सारे पद

Karnavati 24 News