Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, हरियाणा की महिला की मौत: बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, फ्लाइट उड़ने से पहले पिता से बोलीं- लौटने पर मिलने आउंगी – Kurukshetra News

अपनी दोनों बेटियों के साथ अंजु शर्मा।- फाइल फोटो

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में हरियाणा की एक महिला की भी मौत हो गई है। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के रामशरण माजरा गांव की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं।

.

अंजु लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से मिलने के लिए जा रही थीं। टेक ऑफ से पहले उन्होंने हरियाणा में अपने बीमार पिता से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने पिता से कहा था कि लौटने के बाद वो उनसे मिलने जरूर आएंगी।

बता दें कि गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक व्यक्ति के बचने की बात सामने आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

अपनी दोनों बेटियों और दामादों के साथ खड़ीं अंजू (बीच में)।

अपनी दोनों बेटियों और दामादों के साथ खड़ीं अंजू (बीच में)।

बेटी के साथ DNA करवाया जाएगा मैच सूत्रों के अनुसार अंजू की पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस वडोदरा में रहने वाली उनकी बेटी से डीएनए मिलान करेगी। वहीं, अंजु शर्मा भले ही अब हरियाणा में नहीं रहती हों लेकिन उनके माता-पिता अभी भी गांव रामशरण माजरा में ही रहते हैं। अंजु के भाई मिलन शर्मा फिल्म डायरेक्टर हैं और वह भी वडोदरा में ही रहते हैं।

मिलन शर्मा अपने माता पिता के साथ।

मिलन शर्मा अपने माता पिता के साथ।

दोनों बेटियां शादीशुदा, पति की मौत हो चुकी अंजू की शादी 1990 में पंजाब के पटियाला के अलाना गांव के पवन शर्मा से हुई थी। पवन शर्मा प्लांट में गैस लीकेज बंद करने का काम करते थे, उनकी करीब 4 साल पहले मौत हो गई थी। इनकी दो बेटियां हैं- हन्नी शर्मा और निम्मी शर्मा। अंजु लंदन में निम्मी से मिलने के लिए जा रहीं थीं, वह यहां पर करीब 6 महीने रहने भी वाली थीं। निम्मी यहां पर अपने पति राहुल के साथ रह रही हैं। वहीं हन्नी अपने पति अमित के साथ वडोदरा में रह रही हैं।

10 दिन पहले माता-पिता से मिलने कुरुक्षेत्र आई अंजू के चाचा के लड़के वैभव शर्मा ने बताया कि 10 दिन पहले अंजू अपने पिता जगदीश शर्मा और माता संतोष से मिलने के लिए गांव आई थीं। जगदीश शर्मा आबकारी विभाग में क्लर्क थे जो कि अब रिटायर हो चुके हैं। इन दिनों वह बीमार हैं और डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है। पिता की तबीयत खराब होने के कारण ही अंजू काफी लंबे समय बाद गांव में आईं थीं।

टेक ऑफ से पहले पिता को वीडियो कॉल किया वैभव ने ये भी बताया कि आज ही सुबह अंजु ने पिता का हाल-चाल पूछने के लिए वीडियो कॉल किया था, जिस समय कॉल किया था, उस समय वो एयरपोर्ट पर ही बैठीं थीं। पिता से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वो करीब 6 महीने के लिए लंदन जा रही है। वापस लौटते ही वे मिलने के लिए जरूर आएंगी।

संबंधित पोस्ट

सूरत में आज से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू: एक महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, अमिताभ बच्चन, सलमान खान की टीमें भी शामिल

Gujarat Desk

मोदी-शाह ने आठ साल में कभी किसी बंगाली को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया: बाबुल सुप्रियो

Karnavati 24 News

बारिश से पारा 8 डिग्री गिरा यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, प्रतापगढ़, जौनपुर में आंधी की संभावना

દુઃખદ / ટોયોટા કિર્લોસ્કરના વાઇસ ચેરપર્સન વિક્રમ કિર્લોસ્કરનું હાર્ટ એટેકથી અવસાન, માત્ર 64 વર્ષની વયે લીધા અંતિમ શ્વાસ

Admin

कोहरे के कारण पैराफिट से टकराई स्कॉर्पियो: ऊना में गुजरात के पांच यात्री घायल, कश्मीर और मनाली घूमने आए थे – Amb News

Gujarat Desk

ललित मोदी-सुष्मिता सेन के अलग होने के कयास : पूर्व IPL चेयरमैन ने सोशल मीडिया से हटाया सुष्मिता का नाम; डिस्प्ले पिक्चर भी बदली

Karnavati 24 News