Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

कोहरे के कारण पैराफिट से टकराई स्कॉर्पियो: ऊना में गुजरात के पांच यात्री घायल, कश्मीर और मनाली घूमने आए थे – Amb News

कोहरे के कारण हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। बंगाणा उपमंडल के बडूही बाजार के पास एक गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे बने सीमेंट के पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पांच यात्र

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। बडूही बाजार के समीप स्थित तीखे मोड़ पर ड्राइवर को अचानक सामने आए मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाया, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पैराफिट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार

कश्मीर और मनाली घूमने आए थे

गाड़ी ड्राइवर ने बताया कि वे सभी गुजरात के रहने वाले हैं और घूमने के उद्देश्य से कश्मीर और मनाली की ओर जा रहे थे। ड्राइवर के अनुसार, घनी धुंध के कारण मोड़ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

गाड़ी में सवार थे 5 लोग

हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर होते ही गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे गंभीर चोटों से बचाव हुआ। एयरबैग सिस्टम की वजह से सभी यात्रियों की जान बच गई और उन्हें केवल हल्की चोटें आईं।

सभी यात्री सुरक्षित

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों का हालचाल जाना और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गाड़ी मालिक ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और केवल वाहन को ही नुकसान पहुंचा है। चूंकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, इसलिए वे पुलिस कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।

संबंधित पोस्ट

बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा- अगले पीएम बनने के लिए सबसे आगे कौन हैं?

Karnavati 24 News

सर्जिकल रॉड-इक्विपमेंट से अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतकों की पहचान: भाजपा विधायक डॉ. पटेल बोले- डेडबॉडी बुरी तरह जली थीं, हमने टैंगिंग की

Gujarat Desk

आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया: अंतरिम जमानत खत्म होने पर लौटा; जमानत बढ़ाने की याचिका पर कल होगी सुनवाई – Jodhpur News

Gujarat Desk

अमेरिका में भी RRR की दहाड़, दर्शकों पर साउथ का रंग चढ़ गया और थिएटर में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी

Admin

सस्टेनेबल फ्यूल का इस्तेमाल करते हुए वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट पर कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेट करनेवाली भारत की पहली एयरलाइन बनी विस्तारा 

LIVE: यूक्रेन पर हमले का 40वां दिन: कीव के आसपास अब तक मिले 410 शव, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

Karnavati 24 News