Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सर्जिकल रॉड-इक्विपमेंट से अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतकों की पहचान: भाजपा विधायक डॉ. पटेल बोले- डेडबॉडी बुरी तरह जली थीं, हमने टैंगिंग की

अहमदाबाद/नई दिल्ली4 मिनट पहले

कॉपी लिंकअहमदाबाद प्लेन क्रैश में 275 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। - Dainik Bhaskar

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 275 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

अहमदाबाद विमान हादसे को 11 दिन बीत चुके हैं। अबतक 251 शवों की DNA के जरिए पहचान की जा चुकी है। 245 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। DNA के अलावा दूसरे तरीकों से भी शवों की पहचान की गई।

मृतकों में शामिल ऐसे लोग जिनका कभी कोई ऑपरेशन-सर्जरी हुई। इस दौरान हाथ-पैर में कोई रॉड डाली गई, किसी और तरह का सर्जिकल इक्विपमेंट लगाया गया। उन सब से भी शवों की पहचान की गई।

अमराईवाड़ी से भाजपा विधायक डॉ. हसमुख पटेल ने PTI को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा- 12 जून को जब हादसा हुआ तो अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में मैं भी शामिल था।

डॉ. हसमुख पटेल ने क्या कहा, पूरा पढ़ें…

प्लेन क्रैश के बाद हमें (भाजपा नेता-कार्यकर्ता) पार्टी की ओर से दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का संदेश मिला, लेकिन वहां अव्यवस्था थी। मैंने सिविल अस्पताल फोन किया, बताया कि शवों को अस्पताल लाया जा रहा है।

इसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे। यहां पोस्टमॉर्टम सेक्शन गए। तब तक वहां 7-8 शव लाए जा चुके थे। जब हादसा हुआ तब 1000°C तक तापमान था। इसके कारण शव पूरी तरह से काले पड़ गए थे, पहचान करना मुश्किल था।

कुछ शव इस हद तक जल चुके थे कि उनके कुछ हिस्से बाहर निकल आए थे। हमने शवों को उनके आने के क्रम के मुताबिक टेप से टैग करना शुरू किया। जितना संभव हो सका सिर, छाती, हाथ पर कॉटन टेप से टैग लगाए।

आमतौर पर पीड़ितों की पहचान उनकी शारीरिक विशेषता जैसे बाल, किसी तरह की ज्वेलरी या दूसरी चीजों से की जाती है, लेकिन यहां ऐसा मुमकिन नहीं था। ऐसे में हमने टैगिंग में इस बात का ध्यान रखा कि किसी मृतक शरीर में कोई रॉड या दूसरे सर्जिकल इक्विपमेंट तो नहीं है।

मृतकों में शामिल कुछ लोग ऐसे थे जिनके घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। कुछ के शरीर में सर्जिकल प्लेट, रॉड डाली गई थी। टैगिंग के दौरान ये बातें भी टैग की गईं। ऐसे शवों को अन्य शवों से अलग रखा गया।

जब DNA सैंपल के लिए मृतकों के रिश्तेदारों का आना शुरू हुआ तो उनसे इस तरह की जानकारी भी मांग गई। इसका बहुत फायदा हुआ, शवों की पहचान करने में आसानी रही।

………………..

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एयर होस्टेस नगंतोई शर्मा का मणिपुर में अंतिम संस्कार हुआ: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाई थी; बेटी का शव देख परिवार बेसुध

अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया की लंदन जा रही AI171 फ्लाइट क्रैश हुई थी। घटना में मणिपुर की 2 युवतियों कोंगब्राइलाटपम नगंतोई शर्मा (20) और लामनुनथेम सिंगसन (26) का भी निधन हुआ था। 19 जून को लामनुनथेम सिंगसन का अंतिम संस्कार किया गया था। 22 जून को कोंगब्राइलाटपम नगंतोई शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

नया वेरिएंट आने तक हम सुरक्षित हैं!: भारत की 98 फीसदी आबादी में ओमाइक्रोन के कारण एंटीबॉडीज, इसलिए कोरोना का खतरा बेमानी

Karnavati 24 News

20 साल की राजपूत लड़की दीक्षा लेगी: साधु जैसे रहकर किया तप, कहा- पिछले जन्म का कोई लेन-देन होगा, जिससे जैन धर्म मिला – Gujarat News

Gujarat Desk

तुनिशा के बाद इस यंग एक्टर ने किया सुसाइड! एक्टर की मौत से सदमे फैंस

Admin

बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग करने के बाद गो फर्स्ट ने 12 मई तक सभी उड़ानें रद्द कर दी 

निवेश: RD करके आप आसानी से बड़ा फंड बना सकते हैं, उस पर आपको 6.50% तक का ब्याज मिल सकता है.

Karnavati 24 News

इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में होगी मारुति सुजुकी की एंट्री, बेहतरीन लुक-फीचर्स के साथ रेंज भी ज्यादा

Karnavati 24 News