Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में होगी मारुति सुजुकी की एंट्री, बेहतरीन लुक-फीचर्स के साथ रेंज भी ज्यादा

नई दिल्ली। YY8 Launch: भारत में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने हर सेगमेंट में एक से बढ़कर एक कारें पेश की हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी के एक भी प्रोडक्ट नहीं है। लेकिन, बस कुछ दिन और, क्योंकि इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है और मारुति सुजुकी-टोयोटा की पार्टनरशिप में पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली है, जो कि मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की होगी और इसका सीधा मुकाबला बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन ईवी के साथ ही एमजी जेडएस ईवी और ह्यूंदै कोना से होगा। इन सबके साथ एक बात बताना और जरूरी है कि मारुति सुजुकी वैगनआर इलेक्ट्रिक लॉन्च में अब देरी हो सकती है।ये भी पढ़ें-बैटरी रेंज जबरदस्तबीते दिनों ऑटोकार इंडिया ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया कि मारुति सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप में टोयोटा ग्लांजा और टोयोटा अर्बन क्रूजर के बाद एक और कार आने वाली है, जो कि इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की होगी और इसका संभावित नाम मारुति सुजुकी वाईवाई9 (Maruti Suzuki YY8) हो सकता है। यह साइज में ह्यूंदै क्रेटा जैसी होगी, यानी नेक्सॉन ईवी से बड़ी होगा। मारुति और टोयोटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में और भी खास बातें ये सामने आ रही हैं कि इसमें 48kWh या 59kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जिसकी ड्राइविंग रेंज फुल चार्ज पर 400 से 500km तक की हो सकती है।ये भी पढ़ें- संभावित कीमतमारुति सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरिशप में आने वाली अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी वाईवाई8 की संभावित कीमत 13 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी और एमजी जेडएस ईवी से होगा। भारत में टाटा नेक्सॉन की कीमत 14.29 लाख रुपये से लेकर 16.70 लाख रुपये तक है। वहीं एमजी जेडएस ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये से लेकर 25.18 लाख रुपये तक है। आपको बता दें कि इस साल भारत में कई इलेक्ट्रि कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें ह्यूंदै मोटर्स, किआ मोटर्स के साथ ही निसान, टाटा, महिंद्रा समेत अन्य कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बेहतर करने की कोशिश करती दिखेगी। ये भी पढ़ें-

संबंधित पोस्ट

भगवान जगन्नाथ का स्नान यात्रा महोत्सव: भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ हुआ महास्नान, 27 जून को देश भर में निकलेगी रथयात्रा

Gujarat Desk

12 घंटों में बुझ पाई पेपर मिल में लगी आग: सूरत की जेबी ग्राफ मिल में लगी थी आग, फायर की 5 टीमें लगाई गईं – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में HMPV वायरस का पहला मामला: अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव, 15 दिनों से प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है बच्चा – Gujarat News

Gujarat Desk

कच्छ में एक साथ निकला 5 बच्चों का जनाजा: तालाब से भैंस निकालने में एक ही परिवार के 5 बच्चे डूब गए थे – Gujarat News

Gujarat Desk

कच्छ भूकंप के 25 साल: तबाही के बीच पैदा हुआ बेटा, नाम रखा भूकंप; एक बच्चा 3 दिन बाद मलबे से निकला जिंदा

Gujarat Desk

हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट को पिता ने दी मुखाग्नि: मंगेतर बोलीं-प्लीज, एक बार शक्ल दिखा दो, 10 दिन पहले हुई थी सगाई – Rewari News

Gujarat Desk