Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार: दुकान के गोदाम में ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता – Gujarat News

गुजरात में सूरत के महिधरपुरा इलाके में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को सूरत पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला है।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सलमान इंसाफ अली (सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) एवन ट्रेडर्स नामक दुकान में काम करता है। गुरुवार शाम लगभग 6.30 बजे उसने दुकान के पीछे स्थित गोदाम के पास खेल रही मासूम बच्ची को देखाा तो उसे बहला-फुसलाकर गोदाम में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

तस्वीर प्रतीकात्मक है।

तस्वीर प्रतीकात्मक है।

यहां उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और दर्द होने की शिकायत करते हुए पूरी बात माता-पिता को बताई। परिजनों ने महिधरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद सलमान इंसाफ अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। आरोपी विवाहित है और उसकी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी यूपी में रहती हैं।

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद में 25 जनवरी को होगा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट: कोल्डप्ले की टीम में 50% महिलाएं, बैंड की कुल कुल नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर – Gujarat News

Gujarat Desk

पंजाब के कपूरथला में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ( SWS ) किया शुरू

Karnavati 24 News

इल्हान उमर का नया भारत विरोधी दुष्प्रचार: अमेरिकी कांग्रेस में लाएं भारत विरोधी प्रस्ताव, देश को विशेष चिंता का विषय घोषित करने की मांग

Karnavati 24 News

गुजरात बॉर्डर के गांवों में घट रही हिंदू आबादी: स्थानीय लोग बोले- रोजगार और सुविधाएं ही नहीं, 23 गांवों से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

Small Business Ideas : नौकरी के अलावा शुरू करें ये छोटे बिज़नेस, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

Admin

राजकोट के अस्पताल से महिला मरीजो के वीडियो लीक: यूट्यूब-टेलीग्राम पर अपलोड हुए, फुटेज में स्त्री रोग संबंधी जांच करते दिखाया – Gujarat News

Gujarat Desk