Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अपराध

हरिद्वार : जेल में कैद अपराधी सुनील राठी ने मांगी पचास लाख की रंगदारी

जेल में कैद कुख्यात अपराधी सुनील राठी ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी से 50 लाख रूपए की रंगदारी  मांगी है। राठी ने यह  रंगदारी वाटस ऐप कॉल के जरिये मांगी है। रंगदारी की रकम न देने पर राठी ने रोशनाबाद में मौजूद व्यापारी के एक प्लाट पर अपने पांच आदमियों से कब्जा कराने की धमकी भी दी है। राठी के गुर्गे पूर्व में भी कारोबारी और उसके भाई को हथियारों के दम पर धमकी दे चुके हैं। धमकी देने के मामले के चलते  जिले के सिडकुल थाने में सुनील राठी और उसके पांच आदमियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है सुनील राठी को कई वर्षो पहले उत्तराखंड की जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया गया था। जहाँ साल 2018 तक राठी बागपत की जेल में बंद था। साल 2018 में जब अंसारी गैंग के बदमाश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की जेल के अंदर ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जिस दिन जेल में शिफ्ट किया गया था उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी। उस समय सुनील राठी द्वारा मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का इल्जाम खुद पर कबूल किया गया था। जिसके चलते इसके बाद ही राठी को बागपत से दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। फिर बीते साल अक्तूबर में हे उसे एक बार फिर से उत्तराखंड की हरिद्वार जेल लाया गया था ।

संबंधित पोस्ट

સુરત: લાજપોર જેલમાં આરોપીનો આપઘાત, સ્યુસાઇડ નોટમાં પ્રેમિકાને ઉદ્દેશી લખ્યું- ‘હું તને બહુ પ્રેમ કરુ છું, મમ્મી-પપ્પાને મળતી રહેજે’

Admin

एटा : स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड पर फेंक कर भागे

Admin

મોરબી ઝૂલતો પુલ કેસમાં બે આરોપીની જામીન અરજી પર દલીલો કરાઈ, શુક્રવારે નિર્ણય

Admin

તુલસીધામ શાક માર્કેટ પાસે આવેલી એસએલડી એચેન્ઝા એપાર્ટમેન્ટમાં રહેતાં હિતેષ કરશન જાવીયા દહેજ ખાતે ટ્રેક્ટર એન્ડ સ્પેર પાર્ટ્સની દુકાને ચલાવે છે.

Admin

અમદાવાદ: ભેજાબાજ કિરણ પટેલ સામે વધુ એક ફરિયાદ! આજે રિમાન્ડ પૂર્ણ થતા કોર્ટમાં કરાશે રજૂ

Admin

दिल्ली कंझावला केस: टक्कर मारने वाली कार में सवार लोगो पर लगेगा हत्या का आरोप

Admin