Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में सुरक्षा एजेंसी के मालिक का अपहरण कर हत्या: 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, पांचवे दिन बैग में दो टुकड़ों में मिली लाश

सूरत22 मिनट पहले

कॉपी लिंकपुलिस को एक रिक्शा चालक पर शक है, जो किडनैपिंग वाले दिन उन्हें अपने रिक्शा से ले गया था। - Dainik Bhaskar

पुलिस को एक रिक्शा चालक पर शक है, जो किडनैपिंग वाले दिन उन्हें अपने रिक्शा से ले गया था।

गुजरात के सूरत में एक सुरक्षा एजेंसी के मालिक के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने उनके परिवार से तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। वहीं, किडनैपिंग के पांचवें दिन यानी 16 मई को सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक चंद्रभान दुबे का शव एक बोरे में दो टुकड़ों में मिला। पुलिस को एक रिक्शा चालक पर शक है, जो किडनैपिंग वाले दिन उन्हें अपने रिक्शा से ले गया था।

मृतक चंद्रभान के भतीजे नेहाल दुबे ने बताया कि चंद्रभान माताप्रसाद दुबे सूरत में सुरक्षा एजेंसी चलाते थे। वे 12 तारीख को रिक्शा से जाने के बाद लापता हो गए थे। चंद्रभान अपने परिचित रिक्शा चालक राशिद के साथ ही गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार के अलथान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

परिवार वालों को सांत्वना देते पुलिस अधिकारी।

परिवार वालों को सांत्वना देते पुलिस अधिकारी।

चंद्रभान के मोबाइल से ही 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी भतीजे नेहाल दुबे ने आगे बताय कि किडनैपिंग के बाद चाच के मोबाइल से ही घर पर फोन आया था। सामने वाले ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। वहीं, रशीद अंसारी नामक रिक्शा चालक ने परिवार वालों को बताया है कि चंद्रभान खजोद चौराहे पर रिक्शा से उतरे थे। उसके बाद वे कहां गया, उसे कुछ पता नहीं है।

मीठी खाड़ी में बोरे में दो टुकड़ों में शव मिला चंद्रभान के लापता होने के चार दिन बाद मीठी खाड़ी में एक बोरे में उनका दो टुकड़ों में शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूरत क्राइम ब्रांच, अन्य जांच एजेंसियों और स्थानीय पुलिस कर रही है।

मीडिया से बात करता हुआ चंद्रभान का भतीजा नेहाल दुबे।

मीडिया से बात करता हुआ चंद्रभान का भतीजा नेहाल दुबे।

परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए मृतक चंद्रभान के भतीजे नेहाल दुबे ने मीडिया को बताया कि जिस मामले को 6 घंटे में सुलझा लिया जाना चाहिए था। पुलिस ने उसमें पांच दिन लगा दिए। अगर समय पर एक्शन लिया जाता तो चाचा की जान बच जाती। पुलिस ने अधिकार क्षेत्र तय करने में ही शुरुआत के 12 घंटे लगा दिए थे। मृतक चंद्रभान पिछले 20 वर्षों से सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे।

क्राइम की ये खबरें भी पढ़ें…

अपहरण के बाद 10 साल के बच्चे की हत्या:बिजनौर में चचेरे भाई ने 5 लाख फिरौती मांगी

बिजनौर में चचेरे भाई ने 10 साल के मासूम को मार डाला। दोस्तों के साथ मिलकर 6 मई को किडनैप किया। 5 लाख रुपए फिरौती मांगी। बच्चे से बोला 2 लाख तुमको दे देंगे। बाकी हम लोग रख लेंगे। बच्चा राजी नहीं हुआ तो राज खुलने के डर से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

दोस्तों ने की 13 साल के बच्चे की हत्या:कानपुर में जिम जाते समय अपहरण, 10 लाख फिरौती मांगी; शव कुएं में फेंका

कानपुर में 13 साल के बच्चे का दोस्तों ने अपहरण किया। फिर 10 लाख की फिरौती मांगी। जब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तब हत्या कर दी। लाश लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे कुएं में फेंक दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोस्तों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

पूर्व सीएम अहमदाबाद में गिरिजा के परिवारजनों से मिले: गहलोत अस्पताल पहुंचे, चिकित्सकों से गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी – Udaipur News

Gujarat Desk

सूरत की 23 वर्षीय टीचर का हुआ अबॉर्शन: अपनी कोचिंग के 13 वर्षीय छात्र का अपहरण कर भागी थी, कहा- स्टूडेंट से हुई थी गर्भवती – Gujarat News

Gujarat Desk

एक हफ्ते में गुजरात में 89%, हरियाणा में 50% और दिल्ली में 26% बढ़े कोरोना के मामले, क्या यह चौथी लहर का संकेत है?

Karnavati 24 News

लैबोरेटरी में बने हीरे में उकेरी ट्रम्प की छवि: सूरत के 5 ज्वैलर्स ने दो महीने में बनाई, 4.30 कैरेट का है हीरा, ट्रम्प को गिफ्ट करेंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

मानवाधिकार पर अमेरिका को भारत का जवाब: एस जयशंकर बोले- यह टू प्लस टू डायलॉग की बात नहीं थी, हम अमेरिका को सलाह भी दे सकते हैं

Karnavati 24 News

अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरेगा A-350 विमान: एमिरेट्स एयरलाइंस आगामी 2 फरवरी से पहली बार दुबई के लिए A-350 सीरीज के विमान उड़ाएगी – Gujarat News

Gujarat Desk