Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत की 23 वर्षीय टीचर का हुआ अबॉर्शन: अपनी कोचिंग के 13 वर्षीय छात्र का अपहरण कर भागी थी, कहा- स्टूडेंट से हुई थी गर्भवती – Gujarat News

25 अप्रैल को मिले एक फुटेज में बैग लेकर जाते नजर आए थे टीचर-स्टूडेंट।

गुजरात के सूरत में विशेष पोक्सो कोर्ट से मिली अनुमति के बाद 23 वर्षीय टीचर का अबॉर्शन हो गया। कोर्ट ने आदेश में कहा था कि महिला का गर्भपात सूरत नगर निगम द्वारा संचालित एसएमआईएमईआर अस्पताल में किया जाए। साथ ही उ उसके भ्रूण को डीएनए परीक्षण के लिए सुरक

.

टीचर पर 13 वर्षीय स्टूडेंट के यौन सोशण का है आरोप आरोपी ट्यूशन टीचर अपने 13 साल के छात्र को बीती 25 अप्रैल को भगा ले गई थी। पूछताछ में टीचर ने पुलिस को बताया कि था वह स्टूडेंट के बच्चे की मां बनने वाली है। उसके पेट में 5 महीने का गर्भ है। इसी के चलते वह स्टूडेंट को लेकर भाग निकली थी।

बच्चे ने भी टीचर से कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल कर ली है। इसके साथ ही छात्र की मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि वह पिता बनने में सक्षम है। पुलिस अजन्मे बच्चे और छात्र का DNA टेस्ट कराएगी। पुलिस ने टीचर के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। अब पोक्सो की धारा 4, 8, 12 भी जोड़ दी गई है।

पुलिस हिरासत में आरोपी टीचर।

पुलिस हिरासत में आरोपी टीचर।

चार दिन बाद बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा सूरत के पूना इलाके में रहने वाले 13 साल के स्टूडेंट को उसकी 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर 25 अप्रैल को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों की तलाश में चार टीमें बनाई थीं। आखिरकार 30 अप्रैल को पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास एक बस से दोनों को पकड़ा। दोनों जयपुर से अहमदाबाद आ रही एक निजी बस में सवार थे।

चार दिन में पांच शहरों की यात्रा की पूछताछ में टीचर ने बताया कि दोनों सबसे पहले सूरत से वडोदरा पहुंचे। यहां रात को होटल में रात बिताई और सुबह अहमबदाबाद पहुंचे। पूरा दिन अहमदाबाद घूमते रहे और फिर रात की बस से जयपुर पहुंचे। जयपुर में एक दिन रुके और वहां से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में कुछ घंटे बिताने के बाद वृंदावन पहुंचे और मंदिर के दर्शन के बाद जयपुर लौटे। 30 अप्रैल की सुबह जयपुर से अहमदाबाद आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों के पकड़ लिया। टीचर ने बताया कि इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

25 अप्रैल की दोपहर स्टूडेंट टीचर के घर जाता नजर आया था। (CCTV फुटेज)

25 अप्रैल की दोपहर स्टूडेंट टीचर के घर जाता नजर आया था। (CCTV फुटेज)

पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ही कहा कि पिछले दो साल से दोनों के प्रेम संबंध थे। टीचर ने कबूल किया कि करीब एक साल से वह स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। हाल ही में उसे मालूम हुआ कि वह गर्भवती है। इसी के चलते वह स्टूडेंट को लेकर भाग निकली थी। टीचर का प्लान था कि वह स्टूडेंट के साथ दूसरे शहर में छिपकर रहेगी।

पहले बच्चे की स्कूल टीचर थी टीचर ने बयान में बताया कि लड़का जब 5वीं कक्षा में पढ़ता था, तब वह उसके घर जाकर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। इसके बाद वह स्टूडेंट को ट्यूशन पढ़ाने अपने ही घर बुलाने लगी थी। पुलिस पूछताछ में लड़के ने भी बताया कि टीचर ने एक बार उसके घर पर ही उसका शारिरिक शोषण किया था।

लड़का पिछले एक साल से टीचर के घर जाकर ट्यूशन पढ़ रहा था।

लड़का पिछले एक साल से टीचर के घर जाकर ट्यूशन पढ़ रहा था।

भागने से दो दिन पहले नया सिम कार्ड खरीदा था टीचर ने बयान में कहा कि जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने लड़के के साथ भाग जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने स्टूडेंट से उसके दो-ती जोड़ी कपड़े मंगवाकर रख लिए थे। भागने से दो दिन पहले ही नया ट्रॉली बैग, स्कूल बैग और सिम कार्ड भी खरीदा था। वहीं, 25 अप्रैल की दोपहर को सूरत से भागने से पहले टीचर ने लड़के के लिए एक जोड़ी नए कपड़े और जूते भी खरीदे थे।

संबंधित पोस्ट

बॉलीवुड में सलमान खान के 34 साल – उतार-चढ़ाव से भरी जर्नी

Karnavati 24 News

सीतारमण ने पेश किया आम बजट,कॉरपोरेट टैक्स घटाकर किया इतना

Karnavati 24 News

UP Election 2022: आज मैनपुरी में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Karnavati 24 News

चमोली में श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल: गुजरात से बद्रीनाथ के दर्शन करने आए थे 21 लोग, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू – Chamoli News

Gujarat Desk

अमिताभ बच्चन ने दी कोरोना को मात, नए ऊर्जा के साथ काम पर लौटे

Karnavati 24 News

Salman Khan New Song Out : फैंस का सब्र हुआ खत्म, सलमान खान का ‘डांस विद मी’ हुआ रिलीज

Karnavati 24 News