Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में कपड़ा मिल में ड्रम फटने से भीषण आग: 2 की मौत, कई महिला मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

बारडोली11 मिनट पहले

कॉपी लिंकजोलवा गांव की संतोष टेक्सटाइल मिल में हुआ हादसा। - Dainik Bhaskar

जोलवा गांव की संतोष टेक्सटाइल मिल में हुआ हादसा।

गुजरात में सूरत जिले के जोलवा गांव की संतोष टेक्सटाइल मिल में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। मिल में केमिकल से भरा एक ड्रम अचानक फट गया, जिससे मिल में आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रांत अधिकारी वीके पिपलिया ने बताया कि पलसाणा तालुका के जोलवा गांव में संतोष मिल में ड्रम फटने से आग लगी। 20 लोग घायल हैं, जिन्हें बारडोली के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूरत नगर निगम, बारडोली फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए मजूदरों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि आग तेजी से पूरे मिल में फैल गई। अचानक हुए इस हादसे से मिल में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए।

बचाव दल ने जांच के दौरान मिल के अंदर से दो मजदूरों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ मजदूर अभी भी लापता हैं।

हादसे की तीन तस्वीरें…

सूचना मिलते ही बारडोली से भी पुलिस की टीमें फैक्ट्री पहुंच गई थीं।

सूचना मिलते ही बारडोली से भी पुलिस की टीमें फैक्ट्री पहुंच गई थीं।

घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए बारडोली से एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं।

घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए बारडोली से एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं।

फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ का नया ट्रेलर रिलीज, 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Karnavati 24 News

जी-20 की अध्यक्षता के लिए आज भारत करेगा लोगो और वेबसाइट जारी

Admin

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

Karnavati 24 News

गोधराकांड के बाद हुए दंगा मामलों के 3 दोषी बरी: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा- गवाह ने इनकी पहचान कैसे की थी, यह नहीं बताया

Gujarat Desk

કામનું / આધાર કાર્ડની તસવીર તમને નથી પસંદ? તરત કરો આ કામ, બદલાઈ જશે તસવીર

Admin

अहमदाबाद में 10वीं की छात्रा के सुसाइड का VIDEO: क्लास से चाबी का छल्ला घुमाते हुए निकली, चौथी मंजिल की लॉबी से छलांग लगाई

Gujarat Desk