Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

Ruchi Soya FPO : रुचि सोया को SEBI ने दिया जोर का झटका, निवेशकों को मिला बोली वापस लेने का मौका

नई दिल्लीः योग गुरू बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के खिलाफ बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. रुचि सोया के एफपीओ (Follow on Offer) में निवेश के लिए प्रेरित करने में गलत तरीका अपनाने के चलते मार्केट रेगुलेटर ने खुदरा निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने का मौका दिया है. निवेशक 30 मार्च तक अपनी बोली वापस ले सकते हैं. सेबी बहुत कम मामलों में ऐसे फैसले लेती है.

सेबी (SEBI) ने पाया है कि बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के उपभोक्ताओं को रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 4,300 करोड़ रुपये के एफपीओ में निवेश के लिए कुछ अवांछित मैसेज (Unsolicited SMSes) भेजे गए. इसे देखते हुए ही नियामक ने खुदरा निवेशकों (Retail Investors) को यह मौका दिया है.

क्या लिखा था मैसेज में?
ग्राहकों को भेजे गए मैसेज में लिखा था, “पतंजलि परिवार के सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पतंजलि ग्रुप की कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का FPO खुदरा निवेशकों के लिए खुल गया है. 28 मार्च को यह इश्यू बंद हो जाएगा. यह 615-650 रुपये प्रति शेयर पर उपलब्ध है, जो बाजार भाव से 30 प्रतिशत कम है. आप अपने डीमैट (DMAT) अकाउंट से बैंक/ब्रोकर/यूपीआई के जरिये निवेश कर सकते हैं.”

कम रही खुदरा निवेशकों की रुचि
सेबी ने एफपीओ के प्रमुख बैंकरों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे अवांछित मैसेज (SMS) को लेकर निवेशकों को आगाह करते हुए मंगलवार और बुधवार को अखबारों में विज्ञापन छपवाएं. रुचि सोया का एफपीओ 28 मार्च को बंद हुआ. इसका सब्सक्रिप्शन उम्मीद से कम सिर्फ 3.6 गुना रहा है. खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से में सिर्फ 88 प्रतिशत बोली मिली है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 2.2 गुना भरा. सबसे अधिक 11.75 गुना अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में मिली है.

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अपनों को तलाश रहे लोग: ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर लगी लाइनें, अब तक 268 शवों का पोस्टमॉर्टम

Gujarat Desk

आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया: अंतरिम जमानत खत्म होने पर लौटा; जमानत बढ़ाने की याचिका पर कल होगी सुनवाई – Jodhpur News

Gujarat Desk

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरि​जा व्यास का निधन: गणगौर पर पूजा करते वक्त झुलस गई थीं, एक महीने से अहमदाबाद में चल रहा था इलाज – Udaipur News

Gujarat Desk

भगवान जगन्नाथ का स्नान यात्रा महोत्सव: भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ हुआ महास्नान, 27 जून को देश भर में निकलेगी रथयात्रा

Gujarat Desk

કામના સમાચાર / વૃદ્ધાવસ્થાની ટેન્શનથી મુક્તિ અપાવશે આ સ્કીમ, એકસાથે મળશે 21 લાખ રૂપિયા

Admin

प्रेमी के लिए मां ने 3 बच्चों की हत्या की: 3 साल की बेटी और 9 महीने के जुड़वां बेटों का गला घोंटकर फिनाइल पीया, जान बची – Gujarat News

Gujarat Desk