Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

सिर्फ करे ये चार काम, मिनटों में मिलेगा थकान और शरीर दर्द से आराम

कई बार लोगों के शरीर में दर्द और थकान दोनों बढ़ जाता है। लोगों को लगता है कि यह समस्या बुढ़ापे के लक्षण हैं। लेकिन बता दें कि आज के समय में जिस प्रकार की जीवन शैली हम जी रहे हैं ऐसे में यह समस्या होना बेहद ही आम बात है। यदि आपको भी ये समस्या महसूस हो तो कुछ आसान से तरीके समस्या को दूर कर सकते हैं।

  • हल्दी के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से ना केवल शरीर के दर्द की समस्या दूर होती है बल्कि यदि रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिया जाए तो इससे थकान भी दूर हो सकती है।
  • शरीर की मसाज करने से भी मांसपेशियों को राहत मिल सकती है। ऐसे में आप सरसों के तेल या नारियल के तेल से शरीर की मसाज कर सकते हैं। इससे थकान और दर्द दोनों दूर हो सकते हैं।
  • शरीर में थकान डिहाइड्रेशन के लक्षणों में से एक हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या तब होती है जब पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बता दें कि भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी हाइड्रेशन की समस्या दूर होती है और थकान भी दूर हो सकती है।
  • अदरक के अंदर भी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि आपको थकान और शरीर में दर्द है तो अदरक के सेवन से इन दोनों समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आप अदरक का सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

योग गलतियाँ : योग करें ? इसलिए ये गलतियां न करें!!!

Admin

Jaya Ekadashi 2022: एकादशी के दिन नहीं खाने चाहिए चावल? जानिए इसके पीछे का पैराणिक महत्व

Karnavati 24 News

सोयाबीन में है फायदे अनेक। प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत हे सोयाबीन।

Karnavati 24 News

करवा चौथ की रात क्यों देखते हैं छलनी से चांद? जानिए इसके पीछे छिपी दिलचस्प वजह

Admin

होंठों पर दिखे ये निशान तो हो सकता है कैंसर, न करें नजरअंदाज

Karnavati 24 News

चटपटी चटाके दार टमाटर और लसन की चटनी की रेसिपी जाने।

Admin