Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सवा करोड़ बीमा के लिए रची अपनी मौत की साजिश: श्मशान से शव निकालकर कार की सीट पर रख जलाया; कॉल डिटेल से पर्दाफाश – Gujarat News

जली कार 27 दिसंबर को बनासकांठा जिले के धनपुरा गांव के पास मिली थी।

गुजरात के बनासकांठा जिले में धनपुरा के पास 5 दिन पहले मिली जली कार की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में पता चला कि 1.26 करोड़ रुपए की बीमा राशि पाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी मौत का षड़यंत्र रचा था। आरोपी ने श्मशान से शव निकालकर उसे का

.

27 दिसंबर को कार में मिली थी जली लाश बनासकांठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर को धनपुरा गांव के लोगों ने पुलिस को जली कार मिलने की सूचना दी थी। ड्राइविंग सीट पर एक जला शव भी मिला। जांच में पता चला कि कार ढेलाणा गांव में रहने वाले दलपतसिंह परमार की है।

घटना धनपुरा गांव की है। कार पूरी तरह जली थी।

घटना धनपुरा गांव की है। कार पूरी तरह जली थी।

फोन कॉल से सुलझी गुत्थी पुलिस को जांच के दौरान कई सवालों के जवाब नहीं मिले। जैसे अचानक कार कैसे जली, जबकि घटना स्थल पर हादसे के कोई कोई निशान नहीं थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दलपत के मोबाइल की CDR जांच की तो पता चला कि उसने हादसे के कुछ देर पहले ही महेश नरसंग ठाकोर नाम के शख्स से बात की थी।

मोबाइल की लोकेशन भी वहीं थी, जहां कार जली हुई मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नरसंग जी से पूछताछ की। उसके गोलमोल जवाब से पुलिस को उस पर शक हो गया। आखिरकार नरसंग ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दलपत सिंह जीवित है। इस पूरे षड़यंत्र में उसके साथ तीन और लोग शामिल हैं। इनके नाम भीमा राजपूत, देवा गमार और सुरेश बुबडिया हैं। पुलिस ने इन्हें भी अरेस्ट कर लिया है।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

गांव से करीब 1 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी कर कार जलाई गई थी।

कर्ज से बचने और बीमा राशि पाने के लिए रचा षड़यंत्र नरसिंह ने पूछताछ में बताया कि दलपत सिंह ने गांव के ही पास एक होटल खोला था। इससे उस पर 15 लाख रुपए रुपए का कर्ज हो गया था। वहीं, कार पर भी करीब 2 लाख रुपए का लोन था। इसीलिए दलपत ने अपनी मौत का नाटक रचा। इससे वह कर्ज चुकाने से भी बच जाता और साथ ही 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा और 26 लाख रुपए के एलआईसी बीमा की रकम भी मिल जाती।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

कार की ड्राइविंग सीट से मिला था जला शव।

गांव के ही एक शख्स की चार महीने पहले हुई थी मौत दलपत ने इस पूरी योजना में नरसिंग और तीन अन्य साथियों की मदद ली। पांचों को यह बात पता थी कि चार महीने पहले गांव के एक बुजुर्ग रमेशभाई सोलंकी को श्मशान में दफनाया गया था। पांचों ने 26 दिसंबर की रात को कब्र से शव निकाला और इसके बाद दलपत की कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर कार में आग लगा दी थी। पुलिस ने भी श्मशान में उस जगह जांच की है, जहां रमेशभाई सोलंकी को दफनाया गया था। वहां, से शव गायब है। फिलहाल मुख्य आरोपी दलपतसिंह फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

बीमा राशि के लिए की किए गए ऐसे की क्राइम की ये खबर भी पढ़ें…

दफन शव को निकालकर जलाया, दो साल की बेटी को मिलते 20 लाख रुपए

राजस्थान ने पाली जिले के नाणा गांव में तीन दिन पहले नदी किनारे अधजले शव मिलने की गुत्थी शुक्रवार देर रात पुलिस ने लगभग सुलझा ली। प्रारंभिक जांच के दौरान संदेह जताया गया था कि यह शव कन्हैयालाल प्रजापत का हो सकता है, क्योंकि घटनास्थल पर उसकी बाइक और जूते मिले थे। पूरी खबर पढ़ें…

कर्जदारों से था परेशान; भिखारी का सिर कुचला, लाश के पास रखे अपने डॉक्युमेंट

कर्ज में दबे एक व्यक्ति ने बीमा क्लेम के लिए खुद की मौत की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों को भी इसमें शामिल किया। आरोपी रामदेवरा (जैसलमेर) के एक भिखारी को गुजरात में नौकरी का झांसा देकर बांसवाड़ा लाए। यहां शराब पिलाकर सीमेंट से भरे ट्रेलर के टायरों के नीचे डाल दिया और उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए छतें किराए पर: अहमदाबाद में कई इलाकों में ऊंची छतों का किराया 20 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंचा

Gujarat Desk

दो दिवसीय भारत यात्रा पर रूसी विदेश मंत्री: पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे; कच्चे तेल और रुपया-रूबल भुगतान प्रणाली पर रहेगा फोकस

Karnavati 24 News

मोदी का नेपाल दौरा: पीएम ने माया देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बुद्ध पूर्णिमा पर जल्द करेंगे विशेष पूजा में शामिल

Karnavati 24 News

બ્રિટિશ PM સુનકની પત્ની અક્ષતા મૂર્તિને મળશે 68.17 કરોડ રૂપિયા, જાણો ક્યાંથી આવશે આ આવક

Admin

जंजीर : अमिताभ बच्चन नहीं थे फिल्ममेकर प्रकाश मेहरा की पहली पसंद; कहानी को धर्मेंद्र से 3500 रुपये में खरीदा गया था

Karnavati 24 News

अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या: स्टूडेंट को समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया, लापरवाही के लिए सेवेंथ डे स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज

Gujarat Desk