Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या: स्टूडेंट को समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया, लापरवाही के लिए सेवेंथ डे स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज

Hindi NewsNationalAhmedabad School Protest Photos; 10th Student Murder Case Update | Bajrang Dal

अहमदाबाद41 मिनट पहले

कॉपी लिंकबीते मंगलवार को क्लासमेट ने 10वीं के स्टूडेंट् नयन संतानी की हत्या कर दी थी। - Dainik Bhaskar

बीते मंगलवार को क्लासमेट ने 10वीं के स्टूडेंट् नयन संतानी की हत्या कर दी थी।

गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में बीते मंगलवार को 10वीं के एक छात्र ने क्लास के एक स्टूडेंट की पेपर कटर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने प्रिंसिपल, स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड और मृतक के परिवार वालों समेत 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में मृतक छात्र नयन संतानी लहूलुहान हालत में बाहर से आते और स्कूल के अंदर सीढ़ियों पर बैठते दिखाई दे रहा है। स्कूल स्टाफ पर आरोप है कि स्टूडेंट को समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया गया। इसके चलते स्कूल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

पेट में जमा हो गया था ढाई लीटर खून सरदार पटेल अस्पताल के 4 सर्जन समेत 8 डॉक्टरों की टीम द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, पेट के बाहर 1.5 सेंटीमीटर का घाव दिखाई दे रहा था। सर्जरी के दौरान पता चला कि शरीर में ब्लड की आपूर्ति और शरीर से रक्त एकत्र करने वाली दो मुख्य नसें कटी हुई थीं। ज्यादा ब्लीडिंग के कारण पेट में ढाई लीटर खून जमा हो गया था। इससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बलवंतराय हॉल में किया गया अंतिम संस्कार स्टूडेंट का शुक्रवार सुबह कांकरिया स्थित बलवंतराय हॉल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अहमदाबाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनलबेन पटेल, जमालपुर विधायक इमरान खेड़ावाला, पूर्व विधायक हिम्मतसिंह पटेल और अहमदाबाद नगर निगम विपक्ष के नेता शहजाद खान पठान, नरोडा विधानसभा से भाजपा विधायक और सिंधी समाज की डॉ. पायल कुकरानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

अंतिम संस्कार में स्कूल के स्टूडेंट्स समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अंतिम संस्कार में स्कूल के स्टूडेंट्स समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

दोनों स्टूडेंट के बीच थी पुरानी रंजिश खोखरा पुलिस के मुताबि पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन स्टूडेंट्स के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होते ही नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया था।

आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

आरोपी की चैट हुई वायरल हत्या के बाद आरोपी छात्र की एक दोस्त से हुई चैट सामने आई है। चैट में सामने वाला साथी कहता है कि तूने चाकू मारा था। वो मर गया है। चाकू नहीं मारना चाहिए था। अब तू अंडरग्राउंड हो जा।

प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ को पीटा सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही लोगों ने पहले तो स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रेलिंग कूदकर स्कूल के अंदिर दाखिल हो गए।

अंदर घुसते ही लोगों ने गार्ड, बस ड्राइवर्स को पीटना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पार्किंग में खड़ी बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंची। लेकिन, लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिसकर्मियों के सामने ही पूरे स्टाफ को पीटते रहे।

बुधवार और गुरुवार को अहमदाबाद में हुए हंगामे की 6 तस्वीरें…

हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के मणिनगर और इसनपुर इलाके में बंद रहा।

हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के मणिनगर और इसनपुर इलाके में बंद रहा।

मणिनगर में मार्केट पूरी तरह से बंद रहे।

मणिनगर में मार्केट पूरी तरह से बंद रहे।

सेवंथ डे स्कूल के बाहर पुलिस बल तैनात।

सेवंथ डे स्कूल के बाहर पुलिस बल तैनात।

अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल के स्टाफ को पीटते लोग। तस्वीर बुधवार की है।

अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल के स्टाफ को पीटते लोग। तस्वीर बुधवार की है।

प्रदर्शन कर रहे लोग रेलिंग गिराकर स्कूल में दाखिल हो गए थे।

प्रदर्शन कर रहे लोग रेलिंग गिराकर स्कूल में दाखिल हो गए थे।

लोगों को स्कूल में घुसने से रोकने की कोशिश करती हुई पुलिस।

लोगों को स्कूल में घुसने से रोकने की कोशिश करती हुई पुलिस।

————————————————–

अहमदाबाद की ये खबरें भी पढ़ें…

अहमदाबाद स्टूडेंट मर्डर, क्लासमेट की चैट सामने आई:दोस्त बोला- चाकू नहीं मारना था, आरोपी छात्र ने कहा- जो हो गया, वो हो गया

गुजरात के अहमदाबाद में स्कूल में हुए छात्र के मर्डर मामले में इंस्टाग्राम चैट सामने आई है। इसमें आरोपी छात्र का दोस्त कहता है कि चाकू नहीं मारना चाहिए था। इस पर आरोपी स्टूडेंट बोला- जो हो गया, वो हो गया। आरोपी छात्र भी 10वीं का स्टूडेंट है। वारदात 19 अगस्त (मंगलवार) दोपहर की थी। पूरी खबर पढ़ें..

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या:8वीं क्लास के स्टूडेंट ने दिया वारदात को अंजाम, भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ को पीटा

गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे स्कूल में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर की है। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए करीब 2 हजारों लोगों की भीड़ ने बुधवार सुबह स्कूल का घेराव कर जमकर तोड़फोड़ की। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मंगेतर दिल्ली में टीचर: पार्थिव देह से पूछती रही- बेबी, तू आया नहीं मेरे लिए, तू तो बोलके गया था – Rewari News

Gujarat Desk

पहली बार वैज्ञानिकों ने खोजा एक ग्रह जो गोल नहीं है, अजीबोगरीब एक्सोप्लैनेट पर इतने घंटे से भी छोटा 1 साल

Karnavati 24 News

मान्यता दत्त जन्मदिन : बी ग्रेड फिल्मो की आइटम गर्ल कैसे बनी संजय दत्त की वाइफ

Karnavati 24 News

सूरत में सुरक्षा एजेंसी के मालिक का अपहरण कर हत्या: 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, पांचवे दिन बैग में दो टुकड़ों में मिली लाश

Gujarat Desk

गुजरात में मकर संक्रांति, सीएम ने गांधीनगर में पतंग उड़ाई: गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाएंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

गैंगस्टर लॉरेंस समेत तीन लोग आर्म्स एक्ट केस में बरी: मोहाली अदालत का फैसला, तीन साल पुराना है केस, पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर – Chandigarh News

Gujarat Desk