Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

शिवलिंग चोरी केस में 4 आरोपी हिम्मतनगर से गिरफ्तार: बेटी ने देखा सुख-समृद्धि का सपना, प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चुराकर ले गया था परिवार – Gujarat News

बेटी को सपना आया था कि इस मंदिर के शिवलिंग घर में स्थापित करने से खूब उन्नति होगी।

बेटी को सपना आया और पूरा परिवार शिवलिंग चुरा ले गया। परिवार दो कारों में सामान भरकर द्वारका पहुंचा। समुद्र तट पर स्थित प्राचीन भीडभजन भवानीश्वर महादेव मंदिर के आसपास के निर्जन क्षेत्र में रेकी की। इसके बाद मौका मिलते ही शिवरात्रि से एक दिन पहले शिवलि

.

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका की एक सच्ची घटना है। शिवरात्रि से एक दिन पहले देवभूमि द्वारका के प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया था। जिला पुलिस प्रमुख ने तुरंत एक एसआईटी का गठन किया और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शिवलिंग भी जब्त कर लिया है।

चोरी में चार युवकों के साथ तीन महिलाएं भी शामिल पुलिस को आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक, साबरकांठा जिले के निवासी महेंद्र कुमार उर्फ ​​रमेश करणसिंह मकवाना की भतीजी को रात में एक सपना आया थे। इसमें उसने देखा कि द्वारका जिले में हरसिद्धि मंदिर के पास समुद्र तट पर स्थित भीडभंजन महादेव मंदिर का शिवलिंग लाकर अपने घर में स्थापित किया जाए तो खूब उन्नति और लाभ होगा। इसी के चलते जगतसिंह उदयसिंह मकवाना (उम्र 55), वनराजसिंह समरसिंह मकवाना (उम्र 40), मनोज अमरतसिंह मकवाना (उम्र 19) और महेंद्रकुमार मकवाना और तीन अन्य महिलाओं ने मिलकर शिवलिंग चोरी करने की साजिश रची।

शिवलिंग चुराने इलाके की रैकी भी की चार लोग शिवलिंग चुराने के लिए दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर यहां आए और दो-तीन रुककर रैकी की। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले आरोपी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग उठाकर समुद्र तट तक लाए और शिवलिंग उखाड़कर अपने घर पर स्थापित कर दिया। इतना ही नहीं, सभी ने महाशिवरात्रि पर धूमधाम से शिवलिंग की पूजा भी की।

संबंधित पोस्ट

बिडेन ने अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए 33 अरब डॉलर मांगे, रूसी सेना ने कीव में 3 मिसाइल दागीं

Karnavati 24 News

झांसी और प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं: गर्मी की छुट्टी में वेटिंग बढ़ने पर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को दी राहत – Gujarat News

Gujarat Desk

फरीदाबाद: एफसीसीआई ने की सरकार से मांग, नॉन कंफर्मिंग एरिया को नियमित कर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए

Karnavati 24 News

गुजरात के गांधीनगर में साइको किलर का एनकाउंटर: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, आरोपी को उसी जगह मारी गोली, जहां मर्डर किया था – Gujarat News

Gujarat Desk

गांधीनगर में पंजाब के स्टूडेंट ने किया सुसाइड: थर्ड ईयर के लॉ स्टूडेंट ने हॉस्टल के रूम में लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिला – Gujarat News

Gujarat Desk

कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे समेत 4 की मौत: 3 घायल, अयोध्या से गुजरात जा रहे थे; राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आई थी – sarangpur (rajgarh) News

Gujarat Desk