Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे समेत 4 की मौत: 3 घायल, अयोध्या से गुजरात जा रहे थे; राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आई थी – sarangpur (rajgarh) News

कार का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीन लोग घायल हैं।

.

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे। राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को पचोर एम्बुलेंस से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

राहगीरों ने एक्सयूवी 500 कार के सामने का गेट तोड़कर लोगों को बाहर निकाला था।

राहगीरों ने एक्सयूवी 500 कार के सामने का गेट तोड़कर लोगों को बाहर निकाला था।

अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार परिजन आयुष दुबे ने बताया, हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से दो कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही एक कार का एक्सीडेंट हो गया।

अहमदाबाद जा रहे एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया, हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। इसके बाद ट्रक चालकों की मदद से सभी को बाहर निकाला।

एक कार में 7 लोग सवार थे हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे, बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे।

अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे (50), अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं।

शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया, 4 घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है।

घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

यूपी के रहने वाला है परिवार कार सवार सभी मूलतः उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने यूपी में अपने गांव गए थे। वहां से लौटते समय अयोध्या दर्शन कर बुधवार शाम को सूरत के लिए रवाना हुए थे।

14 साल की अंशिका के सिर में गंभीर चोट आई है।

14 साल की अंशिका के सिर में गंभीर चोट आई है।

संबंधित पोस्ट

गुजरात में 75 हजार बेटियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया: एक ही जगह एक ही समाज की बहनों के सामूहिक रास से गिनीज बुक में जगह मिली – Gujarat News

Gujarat Desk

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान करने का आसान तरीका! तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

Admin

इस बार बढ़ेगी मिथुन दा की परेशानी आ रहे है Rohit उनकी टांग खिंचाई करने

Karnavati 24 News

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: ब्रिटेन देगा यूक्रेन को मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, ब्रिटिश रक्षा मंत्री बोले- मुझे विश्वास है यूक्रेन जीतेगा

Karnavati 24 News

किसी की जिंदगी बचाकर एक बार फिर इंसानियत की मिसाल बने सोनू सूद

Karnavati 24 News

कोल्हापुर की कविता चावला बनीं ‘केबीसी सीजन-14’ की पहली महिला करोड़पति

Karnavati 24 News