Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

लगातार बढ़ रही हैं डॉग अटैक की घटनाएं, कुत्ते के काटने पर सबसे पहले करें ये काम, नहीं फैलेगा इंफेक्शन

Remedies to Prevent Rabies: कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है, लेकिन अगर कुत्ता काट ले तो इससे रेबीज के होने का खतरा रहता है. इसलिए कुत्ते को पालना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है.


Remedies to Prevent Rabies:
कुत्ता पालना ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है. कुछ लोगों को कुत्तों से इतना लगाव होता है कि वो उन्हें अपने घर के सदस्यों के जैसे ही ट्रीट करते हैं. हालांकि, अगर ये कुत्ते किसी को काट लें, तो रेबीज जैसे खतरनाक संक्रमण के होने का खतरा रहता है. अक्सर आपने सुना होगा कि अगर कुत्ता काट ले, तो पेट में 14 इंजेक्शन लगेंगे. हालांकि, 14 इंजेक्शन तो नहीं लगते, लेकिन फिर भी कुत्तों से सावधान रहना चाहिए. जहां कुछ लोगों को कुत्तों को पालने का शौक होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुत्तों से बहुत डर लगता है. वैसे, कुत्तों के बड़े और नुकीले दांतों को देखकर डरना लाजमी भी है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप फर्स्ट ऐड के तौर पर इस्तेमाल करके संक्रमण को बढ़ने से रोक सकते हैं.दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह पेट डॉग्स के खतरनाक हमलों की खबर आ रही है, उसने लोगों के बीच कुत्तों को लेकर एक डर पैदा कर दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन घटनाओं को देखते हुए ‘दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन’ ने पेट डॉग्स के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है.

बाइट की जगह को वॉश करें
कुत्ते के काटने पर रेबिज के होने का खतरा रहता है. ऐसे में  के पास जाने से पहले फर्स्ट ऐड के तौर पर कुछ एहतियात बरती जानी चाहिए. इसके लिए यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले, तो इसके लिए आप तुरंत उस जगह को पानी और माइल्ड सोप से धोएं, जहां पर कुत्ते ने काटा है. कम से कम दस मिनट तक बाइट वाली जगह को धोने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.
एंटीसेप्टिक लगाएं
रेबीज के वायरस को फैलने से रोकने के लिए कुत्ते के काटने वाली जगह को पानी से अच्छे से धोकर सुखाएं, फिर बाइट वाली जगह पर अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम अप्लाई करें. इससे वायरस नहीं फैलेगा. अगर एंटीसेप्टिक क्रीम नहीं है, तो आप अल्कोहल या आयोडीन यानी नमक भी लगा सकते हैं.
वैक्सीन लगवाएं
प्रथमिक उपचार वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जाते हैं,लेकिन इसके बाद वैक्सीन लगवाने में बिल्कुल देर न करें. कुत्ते के काटने और प्रथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर के पास जाएं और तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं. इससे आपको रेबीज के फैलने का खतरा नहीं होगा.

संबंधित पोस्ट

क्रिसमस पर अपनो को गिफ्ट में क्या दें ?जाने आइडीया।

Admin

जाने अपने लाइफ पार्टनर के भाग्य को चमकाती है ये भाग्यशाली राशिया

Karnavati 24 News

अगर हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो गया है लिवर

Karnavati 24 News

एवोकैडो फेस मास्क: सेलेब्स का फेवरेट एवोकैडो फेस मास्क इस सर्दी में लाएगा ग्लो, आप इसे घर पर बना सकते हैं

Karnavati 24 News

Uric Acid: सर्दियों में यूरिक एसिड की समस्या को कैसे कम करें?

Admin

कच्ची अदरक का उपयो करने के अनोखे उपयो जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

Karnavati 24 News