Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

अगर हैं ये लक्षण, तो समझ जाएं पूरी तरह से डैमेज हो गया है लिवर

Liver Damage Symptoms : लिवर शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है. इसमें किसी भी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में समय रहते इसके लक्षणों की पहचान जरूर है.

Health News: लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. यह हमारे शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में प्रभावी हो सकता है. इसकी मदद से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. ऐसे में अगर लिवर ढंग से काम करना बंद कर दे तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. जीं हां, इसलिए लिवर को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है. वहीं, अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई परेशानी है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कुछ ऐसे लक्षण हैं जो लिवर में खराबी की ओर इशारा कर सकता है. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-
पेट का आकार बढ़ना
लिवर में सूजन की वजह से पेट का आकार बढ़ने लगता है. अधिकतर लोग पेट बढ़ने की परेशानी को मोटापा समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो सचेत हो जाइए. क्योंकि लिवर में सूजन का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह पूरी तरह से डैमेज हो सकता है. इसलिए पेट फूलने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
अत्यधिक थकान
लिवर डैमेज या फिर किसी तरह की खराबी होने पर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होता है. इसके अलावा स्किन पर रूखापन, आंखों के आसपास काले घेरे होना भी लिवर खराबी के लक्षण हो सकते हैं. लिवर कमजोर होने पर आपकी स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं. साथ ही बाल भी झड़ने लग सकते हैं.
पेशाब के रंग में बदलाव
लिवर डैमेज होने पर पेशाब के रंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. खासतौर पर अगर आपके पेशाब का रंग काफी ज्यादा पीला नजर आए या फिर आंखों के आसपास पीलापन दिखे तो यह लिवर डैमेज होने के लक्षण हो सकते हैं. इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें.

संबंधित पोस्ट

मेंदा शरीर को इस तरह नुकसान पहुंचा सकता है, जानिए कैसे बनता है मेंदा

Karnavati 24 News

कमजोरी, आलस सभी तरह की शारीरिक कमजोरी को दूर करते है, ये पांच चीजें जानिए क्या है।

Karnavati 24 News

कच्चे दूध से करें झाइयों को दूर, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

Admin

Omicron: गर्भवती महिलाओं को ओमिक्रॉन के प्रभाव ऐसे रख सकते हैं सुरक्षित

Karnavati 24 News

Relationship Tips: इन बातों से समझे, कहीं आपका रिश्ता टूटने वाला तो नहीं है?

Karnavati 24 News

Uric Acid: सर्दियों में यूरिक एसिड की समस्या को कैसे कम करें?

Admin