Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ताजा समाचारराजनीति

राहुल ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को किया गुमराह: अमित शाह

गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे में बीजेपी पूरा जोर लगा रही है. इस बीच पीएम मोदी के बाद गुजरात के चुनावी मैदान में अमित शाह उतरे हैं. अमित शाह आज एक दिन में 5 अलग-अलग जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. दाहोद के झालोद में अमित शाह की रैली हुई है. भाजपा उम्मीदवार महेश भूरिया के समर्थन में अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने अपना भाषण आदिवासियों को प्रणाम करने के बाद शुरू किया. उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार किया. शाह ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ आदिवासी समुदाय का वोट लूटा है. कांग्रेस के जमाने में 24 घंटे बिजली नहीं मिलती थी.

अगर महेश भूरिया जीते तो हम सबसे ज्यादा बजट झालोद को आवंटित करेंगे
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि उन्होंने आज देश में कभी भी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया. इतना ही नहीं राहुल ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह किया. कांग्रेस ने कोरोना महामारी के नाम पर भी राजनीति की है. हमारी सरकार ने कोरोना में गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज दिया गया है. आदिवासी कल्याण मतलब भाजपा.

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आगे कहा कि हमारी सरकार 80 करोड़ गरीबों को अनाज दे रहे हैं. कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है. उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा कि आदिवासियों का भला करने वाली बीजेपी को वोट देना चाहिए या भ्रष्ट कांग्रेस को वोट देना चाहिए. 2002 तक गुजरात में दंगे होते रहे. अगर महेश भूरिया जीते तो हम सबसे ज्यादा बजट झालोद को आवंटित करेंगे.

संबंधित पोस्ट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जज और उनकी पत्नी पर हमला।

Admin

पाटीदार बाहुल्य सीटों पर 27 को रोड-शो और सभाएं करेंगे पीएम मोदी

Admin

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Admin

दिल्ली शराब नीति मामले में केसीआर की बेटी से हुई पूछताछ, फिर तलब किया

Karnavati 24 News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा : कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा हो गया था खत्म

Karnavati 24 News

जयपुर – एक वर्ग का तुष्टिकरण करने में लगी है सरकार

Admin