Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

जयपुर – एक वर्ग का तुष्टिकरण करने में लगी है सरकार

जयपुर – जिस जयपुर ब्लास्ट में सेंकडो निर्दोष लोगो ने अपनी जाने गंवा दी थी उसके दोषीयो को रिहा कर देना अपने आप में सोचने वाला विषय है lइस मसले पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है l13 मई 2008 को जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के आरोपियों को उच्च न्यायालय की ओर से बरी करने के मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सरकार पर जुबानी हमला बोला है। चतुर्वेदी ने कहा की वोटों की राजनीति के कारण कांग्रेस सरकार एक वर्ग का तुष्टिकरण कर रही है। बम ब्लास्ट कांड के मंजर के सभी साक्षी है। यह मानवता पर हमला था। बम ब्लास्ट करने वालों ने न जाति देखी ना धर्म देखा और मानवता को आहत करने का काम किया। लेकिन उसके दोषियो का रिहा होना सरकार का स्टैंड बता रहा है lइसके आलावा अरुण ने कहा की  जिस प्रकार का फैसला 4 दिन पहले आया है। उसमें उच्च न्यायालय ने कहा है कि पैरवी और जांच में कमी रही। जब लोअर कोर्ट ने 6 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी तो फैसला उलट कैसे हो गया। और तो और सरकार ने इस मामले की पैरवी के लिए जूनियर वकीलों को भेजा l

संबंधित पोस्ट

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Karnavati 24 News

पंजाब में नई शराब नीति को मिली मंजूरी, अब छोटे व्यपारियों को मिलेगा फायदा

Karnavati 24 News

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के चैलेंज पर अधिकारी ने किया यमुना घाट पर स्नान

Admin

गहलोत ने मानगढ़ धाम पर की प्रधानमंत्री से मांग मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना देश में करें लागू

Admin

देरी से पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, विश्वेंद्र सिंह ने लगाई लताड़

Karnavati 24 News

अजमेर – हेलीपेड पर बन्दर व् पानी बना समस्या .

Admin