Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

देरी से पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, विश्वेंद्र सिंह ने लगाई लताड़

भरतपुर. जनसुनवाई में आई समस्याओं का निस्तारण नहीं करने के मामलों को लेकर नाराजगी जता चुके कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने एक बार फिर अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी के जनसुनवाई में एक घंटा देरी से आने पर उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह अधिकारियों को जनसमस्याओं का निराकरण नहीं होने पर लताड़ लगा चुके हैं। सर्किट हाउस में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में भरतपुर के अलावा डीग-कुम्हेर से भी लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे। विश्वेन्द्र सिंह ने समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय हे कि मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने तीन अगस्त को जनसुनवाई यह कहते हुए निरस्त कर दी थी कि जब अधिकारी जनता का काम ही नहीं करते तो जनसुनवाई करने का क्या फायदा रहेगा। इसके बाद जिला कलक्टर आलोक रंजन ने चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह दो दिन जनसुनवाई में आए परिवादों का समय पर निस्तारण नहीं होने के कारण नाराज चल रहे थे। उन्होंने दो अगस्त को एक ही दिन में तीन बार अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही नगर निगम के आयुक्त को खरी-खरी सुनाई थी। ऐसे में अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ था। हालांकि इस कार्रवाई के बाद परिवादों के निस्तारण को लेकर भी जिला कलक्टर ने निर्देश दिए थे।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हम सदस्य हैं, इस संगठन के किरायेदार हैं।

Karnavati 24 News

SC कॉलेजियम द्वारा दोहराए गए 10 प्रस्तावों को केंद्र ने लौटाया: किरेन रिजिजू

Admin

“जब राहुल गांधी से पाठ्यक्रम से बाहर का सवाल पूछा गया और जयराम रमेश ने उन्हें पहले से तैयार नहीं किया…”: बीजेपी का हमला

Karnavati 24 News

AAP નેતા યુવરાજ સિંહ વિવાદોના ઘેરામાં, લાગ્યો પૈસા લેવાનો આરોપ

Admin

मोदी के नेतृत्व में २०२४ से पहले भारत का सड़क ढांचा होगा अमेरिका जेसा

Karnavati 24 News

जयपुर – सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने छोड़ी SMS होस्पिटल

Karnavati 24 News