Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

राहुल गांधी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन: आज प्रदेश के 2 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

अहमदाबाद2 घंटे पहले

कॉपी लिंकराहुल गांधी स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता की बैठक के बाद 1:45 बजे, दिल्ली रवाना होंगे। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता की बैठक के बाद 1:45 बजे, दिल्ली रवाना होंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। वे आज अहमदाबाद में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे। दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शुक्रवार को कीं 9 बैठकें कार्यक्रम के पहले दिन राहुल गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल ने शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें कीं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे।

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करते हैं। साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13 प्रतिशत वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बावजूद इसके पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला पाया था।

ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की, वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठकें कीं

राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल ने शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें कीं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

देश में एक्टिव केस फिर एक लाख के पार : WHO ने चेताया- अभी खत्म नहीं हुई महामारी, 110 देशों में फिर बढ़ा संक्रमण

Karnavati 24 News

अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर तापसी पन्नु और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे

Admin

फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की नयी रिलीज तारीख हुई घोषित

Karnavati 24 News

TMKOC: दयाबेन को है गले का कैंसर? जानिए दिशा वकानी के बारे में उनके भाई ने क्या कहा…

Admin

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा, फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश

Karnavati 24 News

2 साल पहले राजकोट से गिरफ्तार 3 आतंकियों को उम्रकैद: अल-कायदा के लिए गुजरात में स्लीपर सेल बनाने की थी तैयारी, पहचान छिपाने मजदूरी कर रहे थे

Gujarat Desk