Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

2 साल पहले राजकोट से गिरफ्तार 3 आतंकियों को उम्रकैद: अल-कायदा के लिए गुजरात में स्लीपर सेल बनाने की थी तैयारी, पहचान छिपाने मजदूरी कर रहे थे

राजकोट9 मिनट पहले

कॉपी लिंकबांग्लादेश से फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर भारत में दाखिल हुए थे। - Dainik Bhaskar

बांग्लादेश से फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर भारत में दाखिल हुए थे।

गुजरात के राजकोट की सेशन कोर्ट ने बुधवार को तीन आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। ये तीनों आतंकी राजकोट शहर के सोनी बाजार से 26 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किए गए थे। जांच में पता चला कि तीनों आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े हुए थे।

देश विरोधी गतिवधियों में शामिल थे गुजरात एटीएस को जानकारी मिली थी कि राजकोट से अमन, अब्दुल शुकूर और सैफ नवाज नाम के तीन आतंकी अल कायदा के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। तीनों के फोन की जांच पर भी इसका खुलासा हुआ था कि ये संगठन में युवाओं की भर्ती और फंडिंग का काम कर रहे थे। एक आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए थे।

तीनों आतंकी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले थे।

तीनों आतंकी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले थे।

गिरफ्तार आतंकियों की निशानदेही पर पकड़ा था इन तीनों की गिरफ्तारी से पहले इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को बांग्लादेश एंटी टेररिस्ट ग्रुप ने हिरासत में लिया था। यह मॉड्यूल अल-कायदा का एक छोटा मॉड्यूल था। इनके लोग पहले भी उत्तर प्रदेश और अलग-अलग जगहों से पकड़े जा चुके थे। इन्हीं आतंकियों की निशानदेही पर इन तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

राजकोट के सोनी बाजार में पिछले 7-8 महीनों से मजदूरी कर रहे थे।

राजकोट के सोनी बाजार में पिछले 7-8 महीनों से मजदूरी कर रहे थे।

तीनों राजकोट में मजदूरी कर रहे थे गुजरात एटीएस की जांच में पता चला कि तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहले वाले थे और फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत में दाखिल हुए थे। गुजरात में स्लीपर सेल तैयार करने पहुंचे थे।

किसी को शक न हो, इसके लिए मजूदरी के काम में लग गए थे। तीनों राजकोट के सोनी बाजार में पिछले 7-8 महीनों से मजदूरी कर रहे थे। तीनों को बांग्लादेश में बैठे आकाओं से दिशा-निर्देश मिल रहे थे।

————————– ये खबरे भी पढ़ें…

गुजरात ATS का दावा- 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार:इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट

गुजरात एटीएस ने बुधवार को बताया कि उसने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो आतंकी गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है। ये चारों नकली नोटों के रैकेट और आतंकी संगठन से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

बेंगलुरु से 30 साल की शमा परवीन अरेस्ट:गुजरात ATS का दावा- अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ी;

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ATS ने बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। ATS ने बुधवार को बताया कि शमा अलकायदा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है। इसे 29 जुलाई को अरेस्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हरियाणा की अंजू की डेडबॉडी नहीं मिली: बेटी ने DNA सैंपल दिया, जांच में 48 घंटे लगेंगे; परिवार को अंतिम दर्शन की आस – Kurukshetra News

Gujarat Desk

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार, कहा- चुनाव के दौरान तमाम सीमाओं का लांघा गया लेकिन…

Karnavati 24 News

अक्षय कुमार के साथ काम करने से पहले रोई थीं प्रियंका चोपड़ा, क्या थी असली वजह?

Karnavati 24 News

आज है नेशनल क्रश का जन्मदिन ! यहां जानें रोहित सराफ अपना खास दिन कैसे बिताना चाहते हैं!

Admin

वडोदरा में शर्ट ने बचाई युवक की जान: VIDEO: कार की टक्कर से उछलकर ब्रिज के नीचे गिरा, कील में फंसी शर्ट; लोगों ने बचाया

Gujarat Desk

नीट री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी: 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों वसूले; राजस्थान-बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार

Gujarat Desk