Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी का गुस्सा पंहुचा सातवे आसमान पर,शिकार बने पुलिसकर्मी

मेरठ में एक तरफ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे हुए थे थे तो दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सर्किट हाउस में ही पुलिसकर्मियों की क्लास लगा दी। हुआ यूं कि राज्यसभा सांसद बिना किसी लाव लश्कर के स्कूटी पर सवार होकर सर्किट हाउस के अंदर दाखिल होने लगे।  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सर्किट हाउस में आ चुके थे। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मीकांत की वाजपेयी की स्कूटी को रोक लिया। बस फिर क्या था लक्ष्मीकांत वाजपेयी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सर्किट हाउस में ही लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने स्कूटी पर बैठे-बैठे पुलिसवालों की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि मैं कबड्डी खेलने का आदी हूं। मैं ट्रांसफर नहीं कराता किसी का। यहीं छाती पर पैर रखकर नाचता हूं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम न लेते न देते। ये नहीं पता फकीर जिस दिन पलट गया जान बचानी भारी पड़ जाएगी। उन्होंने कहा मैने बड़े-बड़े तीसमारखां देखे हैं। ये मेरठ है… रावण की ससुराल, मयदंत का खेड़ा अच्छे अच्छे उलट के चले गए यहां से। स्कूटी पर ही फोन पर लक्ष्मीकांत बात करने लगे और जैसे ही बात खत्म हुई पुलिसकर्मियों पर फिर बरसने लगे। उन्होंने कहा कि जो इनको माल खिलाते हैं वही पुलिस को पसंद आते हैं। बीच में किसी ने कुछ कहा तो लक्ष्मीकांत ने कहा कि मुझे अपना बचपन याद कर लेने दो। मैं यहीं उन्हें रोकूंगा उनकी गाड़ी और अगर चले जाएं तो कहिएगा। कुछ देर तक लक्ष्मीकांत वाजपेयी का गुस्सा सर्किट हाउस में पुलिसकर्मियों पर बरसता रहा फिर जैसे तैसे पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गुस्सा शांत कराया तो वो जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे।

संबंधित पोस्ट

सत्येंद्र जैन के घर फिर छापा: ईडी ने 7 जगहों पर छापेमारी की, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री 9 जून तक हिरासत में

Karnavati 24 News

કેન્દ્રીય મંત્રી એસપી સિંહ બઘેલની વિવાદિત ટિપ્પણી, કહ્યું- ઉપરાષ્ટ્રપતિ, રાજ્યપાલના પદ માટે મુસ્લિમો સહિષ્ણુતાનો મુખોટો પહેરે છે…!

Admin

लखनऊ : कल होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के हुए पुख्ता इंतज़ाम

Admin

आजम खान के वापस करी अपनी Y श्रेणी की सुरक्षा, बेटे अब्दुल्ला भी गनर को छोड़ हो गए लापता

पीएम मोदी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि: ‘उनका साहस हमें एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है’

Admin

नेस्ले मोगा द्वारा ग्राम मल्लिया विद्यालय में पेयजल टंकी का उद्घाटन

Karnavati 24 News