Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

यूपी में भाजपा सांसद लल्लू सिंह का बयान मैं अपने राम (पीएम मोदी) का इंतजार कर रहा हूं।

यूपी में भाजपा सांसद लल्लू सिंह का बयान मैं अपने राम (पीएम मोदी) का इंतजार कर रहा हूं। फैजाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 2018 से आरंभ हुआ दीपोत्सव पूरे विश्व में पहुंच चुका हैl इस बार दीपोत्सव अयोध्या के सभी दस हजार मंदिरों में भव्य तरीके से मनाया जाएगाl हमारी कोशिश है कि दीपोत्सव पर अयोध्या का हर कोना जगमगा उठेl लल्लू सिंह भाजपा कार्यालय में मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के साथ मीडिया से बातचीत कीl उन्होंने कहा कि हम सभी 2018 से दीपोत्सव मनाने का निर्णय लियाl सीएम योगी के विशेष लगाव के कारण यह विश्व भर में लोक प्रिय हो चुका हैl सरयू तट से लेकर रामलला के आंगन,राम की पैड़ी और मंदिरों को दीप मालाओं से जगमग करने की तैयारी हैl दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने के अटकलों पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि शबरी की तरह मैं अपने प्रभु का इंतजार कर रहा हूंl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। लल्लू सिंह ने खुद को शबरी तो पीएम मोदी को प्रभु श्रीराम कहाl

संबंधित पोस्ट

28 जनवरी को राजकोट में होगा भारत-इंग्लैंड टी20 मैच: 1500 से 7000 तक के होंगे टिकट, कल से बुक माय शो पर होगी बुकिंग – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट TRP गेमजोन अग्निकांड में ईडी की एंट्री: राजकोट सेंट्रल जेल में पहुंची की टीम, घूसखोर TPO सागठिया से पूछताछ जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

पंजाब के कपूरथला में नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ( SWS ) किया शुरू

Karnavati 24 News

UP Election 2022: आज मैनपुरी में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Karnavati 24 News

एस जयशंकर की दुनिया दो टूक: भारत को किसी की सलाह की जरूरत नहीं, हम दुनिया से अपनी शर्तों पर बात करेंगे

Karnavati 24 News

आय-जाति समेत 18 प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल से ऑनलाइन मिलेंगे: 80 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा, कैबिनेट बैठक में गुजरात सरकार का बड़ा फैसला – Gujarat News

Gujarat Desk