Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मोदी के ‘प्रेरणा’ स्कूल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: 72 करोड़ की लागत से पुराने स्कूल का हुआ रेनोवेशन, यहां ओलिंपिक स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी – Gujarat News

वडनगर के इस स्कूल में पीएम नरेंद्र मोदी ने 1962 से 1967 तक 8वीं से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर जाएंगे। वे सबसे पहले यहां बन रहे म्यूजियम के काम का जायजा लेंगे और फिर प्रेरणा स्कूल के कैंपस का उद्घाटन करेंगे। यह वही स्कूल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1962 से 1967

.

सयाजारीराव ने 1888 में बनवाया था स्कूल

गुजरात सरकार ने इसे मॉडल स्कूल के तौर डेलवप कर इसे प्रेरणा केंद्र बनाने का फैसला किया था।

गुजरात सरकार ने इसे मॉडल स्कूल के तौर डेलवप कर इसे प्रेरणा केंद्र बनाने का फैसला किया था।

वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड ने साल 1888 में यह स्कूल बनवाया था। स्कूल का जीर्णोद्वार करके इससे संरक्षित किया गया है। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह स्कूल चर्चा में आया था। जब वे प्रधानमंत्री बने तो गुजरात सरकार ने इसे मॉडल स्कूल के तौर डेलवप कर इसे प्रेरणा केंद्र बनाने का फैसला किया था। अब केंद्रीय शिक्षा विभाग ने यहां पर देश भर से छात्रों के स्टडी टूर को लेकर ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस स्कूल में देश भर से बच्चे पढ़ाई करने आ रहे हैं। यहां पर पढ़ाई के साथ खाने और रहने की भी सुविधा उपलब्ध है।

एक हफ्ते में 20 छात्रों को ही इस स्कूल की विजिट पर भेजा जाता है।

एक हफ्ते में 20 छात्रों को ही इस स्कूल की विजिट पर भेजा जाता है।

पूरे देश से 20 स्टूडेंट्स एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं शिक्षा विभाग ने जून 2023 में प्रेरणा कार्यक्रम शुरू करने की योजना जारी की थी। इसके तहत इस स्कूल में हर महीने पूरे देश में से 20 स्टूडेंट्स (कक्षा 9 से 12वीं तक के) एक सप्ताह के लिए यहां पढ़ने आते हैं। 15 जनवरी 2024 से अब तक देश के 410 जिलों के 820 स्टूडेंट्स यहां का दौरा कर चुके हैं। इसमें 6 प्रदेशों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दमन के स्टूडेंट्स शामिल हैं।

इन 7 दिनों के दौरान स्टूडेंट्स को स्वाभिमान, सम्मान, सेवा-भाव, समपर्ण, दया-भाव, देशभक्ति से जुड़े पाठ पढ़ाए जाते हैं। साथ ही उन्हें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं और खेलों के साथ-साथ ड्रोन, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीकों से भी रू-ब-रू करवाया जाता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को वडनगर के ऐतिहासिक स्थलों की भी सैर करवाई जाती है।

15 जनवरी 2024 से अब तक देश के 410 जिलों के 820 स्टूडेंट्स यहां का दौरा कर चुके हैं।

15 जनवरी 2024 से अब तक देश के 410 जिलों के 820 स्टूडेंट्स यहां का दौरा कर चुके हैं।

यहां आने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए प्रोसेस देश भर से जो भी स्टूडेंट्स वडनगर के इस स्कूल का दौरा करना चाहते हैं। वे prerana.education.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है और चुने हुए स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग द्वारा सूचित किया जाता है। एक हफ्ते के लिए सिर्फ 20 छात्रों को ही इस स्कूल की विजिट पर भेजा जाता है।

वडनगर में 33.50 करोड़ का आधुनिक खेल परिसर स्कूल कैंपस के साथ वडनगर में ही 33.50 करोड़ का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया गया है। इसका भी उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कुल 34235 वर्ग मीटर भूमि पर 9.25 करोड़ रुपए की लागत से बने 400 मीटर आउटडोर स्पोर्ट्स कैंपस में सभी आउटडोर-इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल ग्राउंड, कबड्डी और खो-खो सहित खेल खेले जाएंगे।

400 मीटर के आउटडोर खेल परिसर में सभी आउटडोर-इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं ।

400 मीटर के आउटडोर खेल परिसर में सभी आउटडोर-इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं ।

खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बने इस बहुउद्देशीय इनडोर में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, टेबल टेनिस, जूडो, जिम आदि खेलों की सुविधाएं हैं। 7.01 करोड़ रुपए की लागत से परिसर के विकास में जल निकासी, हेरिटेज मुख्य द्वार, सुरक्षा केबिन और इलेक्ट्रिक रूम, कंपाउंड दीवार, सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, पार्किंग शेड, वेटिंग रूम जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। यह परिसर इन खेलों के लिए एक कोचिंग सेंटर के रूप में खिलाड़ियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

200 बिस्तरों की क्षमता वाला एक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी तैयार किया गया है।

200 बिस्तरों की क्षमता वाला एक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी तैयार किया गया है।

एथलेटिक्स के लिए एक खुला मैदान भी उपलब्ध होगा जिला खेल अधिकारी विरलभाई चौधरी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13.74 करोड़ रुपए की लागत से 200 बिस्तरों (100 लड़के + 100 लड़कियां) की क्षमता वाला एक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी तैयार किया गया है, जिसमें कोच कार्यालय भी शामिल है। रेक्टर क्वार्टर, गेस्ट रूम, सुइट रूम, स्पेशल रूम, एंटरटेनमेंट रूम, इलेक्ट्रिक रूम, किचिन, कैंटीन, पैंट्री, स्टोर रूम, वॉश रूम, चेंजिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर सिस्टम, आर.ओ. सिस्टम की भी सुविधा है। यहां एक कृत्रिम घास वाला फुटबॉल मैदान और एथलेटिक्स के लिए खुला मैदान भी उपलब्ध होगा।

अमित शाह, सीएम पटेल के साथ प्रेरणा संकुल के छात्रों और अभिभावकों के साथ भी चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही वे गणपति विश्वविद्यालय खेरवा में 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। गृह मंत्री के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, राज्य के पर्यटन मंत्री मुलु बेरा और राज्य के सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा भी होंगे।

अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति मनाई बता दें, इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के थलतेज न्यू राणिप और साबरमती में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मकर संक्रांति मनाई। इसके बाद उन्होंने घाटलोडिया में नए पुलिस थाने के भूमिपूजन और आवास योजना के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

वही, 15 जनवरी को उनके गांधीनगर जिले के कलोल और मनसा में 6 कार्यक्रम थे। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन 6 कार्यक्रमों में कलोल-साणंद के बीच सड़क को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट भी शामिल है। गुजरात दौरे का आज उनका तीसरा दिन है। वडनगर के इस कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

गुजरात निकाय चुनाव में 10 नगरपालिकाओं पर BJP का कब्जा: धरमपुर नगरपालिका से कांग्रेस साफ, द्वारका में AAP ने भी दो वार्ड जीते – Gujarat News

Gujarat Desk

फरीदाबाद: साई धाम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Karnavati 24 News

गुजरात में पड़ोसियों ने व्यक्ति को जिंदा जलाया, VIDEO: घर के बाहर बैठने को लेकर विवाद, डीजल डालकर आग लगाई; 3 गिरफ्तार

Gujarat Desk

द्वारका में लगातार तीसरे दिन मेगा डिमॉलिशन: अब तक 15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की जमीन मुक्त करवाई गई, धार्मिक स्थल भी ध्वस्त – Gujarat News

Gujarat Desk

कंगना के बयान से पंजाब में विवाद: AAP मंत्री बोले- राज्य को नशे से जोड़ना गलत, ड्रग्स गुजरात से आता है, कंगना करें सर्वे – Punjab News

Gujarat Desk

कैदियों के लिए लर्निंग, जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था, जिम और कंप्यूटर भी उपलब्ध

Karnavati 24 News