Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
રમતગમત

मुख्यप कोच राहुल द्रविड़ को हुआ कोरोना, नहीं जाएंगे एशिया कप में

एशिया कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वो यूएई नहीं जाएंगे। मंगलवार सुबह जब टीम दुबई के लिए रवाना हुई तो वो नजर नहीं आए थे। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्‍त को हो रही है लेकिन भारत को अपना पहला मैच 28 तारीख को बाबर आजम की कप्‍तानी वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलना है।

द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में कब आए हैं इसकी जानकारी तो अभी नहीं मिल पाई है। मंगलवार सुबह जब वो टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए तब इसे लेकर सवाल किए गए। इस दौरान यह जानकारी मिली कि द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में टीम की तैयारियों को देखते हुए यह एक बुरी खबर है क्‍योंक‍ि भारत के सामने एशिया कप में पहली चुनौती ही पाकिस्‍तान के खिलाफ है। इस हाई वोल्‍टेज मैच के दौरान फैन्‍स का काफी दबाव होता है। ऐसे में द्रविड़ की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम होती।

राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्‍यक्ष वीवीएस लक्ष्‍मण को यूएई में कार्यवाहक मुख्‍य कोच की जिम्‍मेदारी मिल सकती है। लक्ष्‍मण पहले भी कई मौकों पर भारत के लिए ऐसा कर चुके हैं। जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर भारतीय टीम वीवीएस लक्ष्‍मण की कोचिंग में ही खेल रही है। वो इससे पहले आयरलैंड में भी कार्यवाहक मुख्‍य कोच बनकर युवा टीम के साथ गए थे।

संबंधित पोस्ट

ફરીદાબાદ: ગુજરાતમાં યોજાયેલી પ્રથમ ઓપન માસ્ટર્સ એથ્લેટિક સ્પર્ધામાં ફરીદાબાદના દોડવીરો ચાર ગોલ્ડ સાથે પરત ફર્યા હતા

Karnavati 24 News

સેન્ચુરિયનમાં ટીમ ઈન્ડિયાએ ઈતિહાસ રચ્યો હતો પરંતુ નુકસાન અને દંડનો સામનો કરવો પડ્યો હતો

Karnavati 24 News

લેસ્ટરમાં પ્રેક્ટિસ મેચ પહેલા ટીમ ઈન્ડિયામાં સામેલ થયેલા કેપ્ટન રોહિત શર્માએ સખત પ્રેક્ટિસ શરૂ કરી

Karnavati 24 News

Pakistan Vs England T20 WC Final: ઇગ્લેન્ડે બીજી વખત જીત્યો ટી-20 વર્લ્ડકપ, પાકિસ્તાનને પાંચ વિકેટે હરાવ્યું

Karnavati 24 News

IND Vs BAN: ભારત સામેની વન-ડે સીરિઝ માટે બાંગ્લાદેશની ટીમની જાહેરાત, એક મેચ રમનાર આ ખેલાડીને આપી તક

Admin

પાકિસ્તાનની બેઇજ્જતી, થાઇલેન્ડે મહિલા ટીમને એશિયા કપમાં પ્રથમ વખત હરાવી