Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मुंह में 109 ग्राम सोना छिपाकर ला रहा था पैसेंजर: काले टेप में चिपके सोने के 4-कैप्सूल मुंह में दबा रखे थे, बैंकॉक से पहुंचा था अहमदाबाद – Gujarat News

अहमदाबाद एयरपोर्ट से फिर सोना पकड़ा गया है। कस्टम ने बैंकॉक से अहमदाबाद आ रहे सुनील भाटिया नाम के एक पैसेंजर को 108.07 ग्राम सोने के साथ पकड़ा है।

.

इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 17.19 लाख रुपए आंकी गई है। पैसेंजर ने अपने मुंह में काले टेप में लिपटे चार कैप्सूल जैसे सोने के बिस्किट छिपा रखे थे।

बैंकॉक से अहमदाबाद आई थी फ्लाइट पैसेंजर प्रोफाइलिंग से मिली खास जानकारी के आधार पर, 31 जनवरी, 2026 को बैंकॉक से अहमदाबाद के लिए वियतजेट फ्लाइट से उतरे पैसेंजर सुनील भाटिया को हिरासत में लिया गया।

जांच के दौरान अधिकारी तब हैरान रह गए जब यात्री के मुंह में काले टेप में लिपटे चार कैप्सूल जैसे सोने के बिस्किट मिले। इसका वजन 108.07 ग्राम है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

चार महिलाओं से 1.52 करोड़ रुपए की कीमत का 945 ग्राम सोना जब्त किया गया था।

चार महिलाओं से 1.52 करोड़ रुपए की कीमत का 945 ग्राम सोना जब्त किया गया था।

दो दिन पहले पकड़ाईं थी चार महिलाएं इससे पहले यानी कि रविवार को जेद्दा से अकासा एयर की उड़ान से अहमदाबाद पहुंची चार महिलाओं से 1.52 करोड़ रुपए की कीमत का 945 ग्राम सोना जब्त किया गया था।

पूछताछ में पता चला कि यात्रियों के साथ मौजूद एक ट्रैवल एजेंट ने इन चारों महिलाओं को सोना सौंपा था। सीमा शुल्क विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है।

——————– गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 3 किलो सोने के साथ 2 पकड़ाए: पेंट में प्लास्टिक स्ट्रिप में छिपाया सोना लिक्विड-केमिकल फॉर्म में था

अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंचे 2 यात्रियों के पास से 2.76 करोड़ रुपए की कीमत का 3 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने अपनी जींस पेंट के कमर के हिस्से में प्लास्टिक की पट्टी में सोना छिपाया था। पूरी खबर पढ़ें…

सूरत एयरपोर्ट पर पकड़ाया 28 किलो सोना:शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोने का पेस्ट छिपा रखा था

गुजरात के सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की एक बड़ी तस्करी की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। रविवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की विजिलेंस टीम ने दुबई से सूरत आई एयर इंडिया की फ्लाइट IX-174 से उतरे दो यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि देखी तो उन्हें रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

जैन मुनि को रेप केस में 10 साल की सजा: सूरत में 2017 में 19 वर्षीय कॉलेज गर्ल से धर्मशाला में किया था दुष्कर्म – Gujarat News

Gujarat Desk

अब फर्जी सचिवालय अधिकारी गिरफ्तार: पीएम आवास में घर दिलाने के झांसे में 3 करोड़ ऐंठे, लोगों से दस्तावेज की डेढ़ लाख फीस लेता था – Gujarat News

Gujarat Desk

वडोदरा के तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली: डॉग-स्क्वाड से की गई जांच, कोई संदिग्ध चीफ न मिलने पर स्कूलों को क्लीयरेंस मिला – Gujarat News

Gujarat Desk

‘जुग जग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने अचानक कियारा आडवाणी को अपनी गोद में उठा लिया और भाग खड़े हुए.

Karnavati 24 News

गुजरात में सीरियाई नागरिक गिरफ्तार, शरीर पर गोलियों के निशान: 3 साथियों की तलाश; गाजा पीड़ितों के नाम पर फंड जुटाकर लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे

Gujarat Desk

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला अपराध मामले को लेकर एक अजीबोगरीब आदेश दिया

Karnavati 24 News