Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

माइंस ब्लास्ट से टूटी रेलवे की केबल, मालगाड़ी से टकराई: ट्रेन रोकने लोगों ने अपने लाल कपड़े उतारकर लहराए, गुजरात के गोधरा की घटना

गोधरा (गुजरात)19 मिनट पहले

कॉपी लिंकये घटना गोधरा में पांड्यापुरा गांव के पास सोमवार दोपहर को हुई। - Dainik Bhaskar

ये घटना गोधरा में पांड्यापुरा गांव के पास सोमवार दोपहर को हुई।

गुजरात के गोधरा में पांड्यापुरा गांव के पास सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा टल गया। यहां एक खदान में विस्फोट से उड़े पत्थरों से ओवरहेड पावर केबल टूट गया था। इसी दौरान लोगों ने ट्रेन के आने का सायरन सुना और अपने लाल कलर के कपड़े उतारकर ट्रेन को रुकवाने की कोशिश की।

हालांकि, स्पीड में होने के चलते मालगाड़ी रुकने में कुछ समय लग गया और इंजर वायर को छूते हुए आगे बढ़ गया। इससे बिजली लाइन और टूट गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसा होने से पहले ट्रेन रुक गई। इसके बाद रेलवे की टीम ने वायर को सही कर ट्रेन को रवाना किया।

हादसे की तीन तस्वीरें…

ट्रेन रोकते लाल कपड़े लहराते हुए गांववाले।

ट्रेन रोकते लाल कपड़े लहराते हुए गांववाले।

वायर को छूते हुए आगे निकल गई मालगाड़ी।

वायर को छूते हुए आगे निकल गई मालगाड़ी।

पॉवर कट होने से रुक गई ट्रेन।

पॉवर कट होने से रुक गई ट्रेन।

गांववालों ने अपने लाल कपड़े उतारकर लहराए बिजली का तार क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही गांववाले एक्टिव हो गए थे। ट्रेन की आवाज सुनते ही लोग दूर तक दौड़े, जिससे ट्रेन को हादसे वाली जगह से काफी पहले ही रुकवाया जा सके। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों की सतर्कता देखी जा सकती है। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मालगाड़ी रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

दूसरे ट्रैक से रवाना की गईं ट्रेनें सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और टेक्नीशियंस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद बिजली केबल को ठीक कर रेल सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया। हालाकि, इस घटना से रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से रवाना किया गया।

भागीरथ माइंस में ब्लास्ट से टूटी थी केबल पांड्यापुरा स्थित भागीरथ माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान उड़े पत्थरों के टुकड़ों से रेलवे की मुख्य ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने भागीरथ माइंस की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांववालों का कहना है कि खदान संचालकों द्वारा अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के ब्लास्टिंग कर दी जाती है। जिससे लगातार हादसे होने के डर बना रहता है।

संबंधित पोस्ट

60,000 करोड़ रुपये का दान देने वाली अदानी की कहानी: 400 करोड़ रुपये के घर के मालिक अडानी को एक बार अंडरवर्ल्ड डॉन ने अगवा कर लिया था

Karnavati 24 News

गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य: सड़कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी, बाजार खुले; 94 गांवों में रातभर ब्लैकआउट रहा

Gujarat Desk

स्पॉट हुए सेलेब्स : ब्रेकअप के सालों बाद एक साथ नजर आए कार्तिक और सारा ने पपराजी के लिए पोज देते हुए अपनी हंसी खो दी

Karnavati 24 News

लता मंगेशकर का परिवार पूरा करेगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंगर बनाना चाहती हैं इंडस्ट्री के लोगों के लिए ओल्ड एज होम

Karnavati 24 News

गुजरात में 1 हजार से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में: सीक्रेट मीटिंग के बाद शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन सिटी’, पुलिस ने आधी रात घेरे 5 इलाके

Gujarat Desk

ख्याति हॉस्पिटल कांड में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल: 105 लोगों के बयान दर्ज 34 बैंक अकाउंट की डिटेल ली, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk