Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

महिसागर हाइड्रो पावर प्लांट में घुसा पानी, 5 कर्मचारी लापता: कडाणा डैम से छोड़ा गया था पानी, प्लांट के अंदर काम कर रहे थे कर्मचारी – Gujarat News

कडाणा बांध से 1 लाख 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे पानी हाइड्रो पावर प्लांट में घुस गया।

गुजरात के महिसागर जिले के ततरोली के पास हाइड्रो पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। माही नदी का पानी हाइड्रो पावर प्लांट में घुसने से वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी डूब गए। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि 15 लोग अंदर काम कर रहे थे, जिनमें से 5 लोग ला

.

कडाणा डैम से छोड़ा गया था पानी दरअसल, कडाणा बांध से 1 लाख 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे पानी हाइड्रो पावर प्लांट में घुस गया। इसके बाद कर्मचारियों और 108 की टीम ने बचाव कार्य चलाया। पता चला है कि यह हाइड्रो प्रोजेक्ट मोरबी के जयसुख पटेल का है।

हादसे की तीन तस्वीरें…

प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इसी टैंक में मशीन रिपेयरिंग का काम कर रहे थे कर्मचारी।

इसी टैंक में मशीन रिपेयरिंग का काम कर रहे थे कर्मचारी।

लापता कर्मचारियों के परिजन।

लापता कर्मचारियों के परिजन।

मशीन रिपेयर का काम चल रहा था पूरी घटना के बारे में हाइड्रो पावर प्लांट में काम करने वाले मनीषभाई ने बताया कि प्लांट के अंदर मशीन रिपेयर का काम चल रहा था। इसी के चलते 15 लोग अंदर काम कर रहे थे। अचानक ही डैम का पानी प्लांट में घुस गया और वर्कर्स फंस गए। इनमें से 5 कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। बाकी लोग सीढ़ियों से चढ़कर बाहर निकले और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह घटना दोपहर 2 बजे हुई।

लापता लोगों की तलाश जारी महिसागर के एसपी सफीन हसन ने बताया कि पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। एसपी ने कहा कि लापता लोगों की तलाश का काम जारी है। फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि यह हादसा क्यों हुआ, क्या गड़बड़ी हुई और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

Axis Bank में खाता रखने वालों के ल‍िए बुरी खबर, 1 जून से अब ज्‍यादा देने होंगे पैसे, बदल गये नियम …

Karnavati 24 News

Brahmastra Box Office Collection: बॉलीवुड का सूखा खत्म करेगी रणबीर-आलिया की फिल्म! ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

Karnavati 24 News

गुजरात के गांधीनगर में साइको किलर का एनकाउंटर: रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, आरोपी को उसी जगह मारी गोली, जहां मर्डर किया था – Gujarat News

Gujarat Desk

आखिर भारत के खिलाफ एक साथ सभी ने क्यों किया पाकिस्तान का समर्थन? क्या राष्ट्रविरोधी ताकतों की साजिश

Karnavati 24 News

Stock Market : बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त का अनुमान, ये फैक्‍टर दिखाएंगे निवेशकों को राह

Karnavati 24 News

મ્યુચ્યુઅલ ફંડની બેસ્ટ સ્કીમ શોધી રહ્યાં છો? આ ટીપ્સ તમને કરશે મદદ

Admin