Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

मटर पनीर – खाओ स्पेशल सब्जी बना कर अपने घर पर

कभी कभी ऐसा होता है की मेहमान घर पर आ जाय या फीर खुद को ही कुछ स्पेशल खाने की इच्छा हो तो हमे समझ ही नही आता की हम क्या स्पेशल डिश बनाए। आइए में आपको बताती हुं। ठंडी का मौसम आ गया है। सभी जगह पर मटर बिकने शुरू हो गए होंगे। कही काम भाव मिलते होंगे कहीं महंगे। चलिए में आपको मटर पनीर की विधि बताती हुं। जिसे खा कर आप भी खुश हो जाएंगे।

सामग्री:
१. पनीर
२. मटर
३. प्याज
४. टमाटर
५. अदरक
६. लहसुन
७. हरी मिर्च
८. तेज पत्ता
९. दाल चीनी
१०. बड़ी इलाइची
११. नमक
१२.लाल मिर्च
१३. हल्दी
१४. धनिया पाउडर
विधि:
सबसे पहले आप एक गैस पर २ कटोरी मटर पानी में डाल कर उबालने रख दीजिए। अब पनीर के छोटे छोटे टुकड़े कर दीजिए। अब पनीर को हल्की आंच पर तेल में तलिए। इसको हाला भूरा रंग होने दे। अब इसको निकाल ले।
अब दूसरी तारक एक कड़ाई लीजिए। उसमे तेल रखिए। उसमे अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्चें का पेस्ट डालिए। अब इसमें हींग, जीरा, तेज पत्ता, बड़ी इलाइची और दाल चीनी डालिए। अब इन सभी को हल्का भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाले और हल्का गुलाबी रंग होने दे। अब इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिए। अब उसको पकने दीजिए। अब इसमें हल्का सा नमक डालिए जिससे टमाटर जल्दी पक जाएंगे। अब इसमें आपके स्वाद अनुसार लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालिए और हिलाए। आपको जैसा पसंद हो उतना पानी डालिए और उसमे उकाली आने दीजिए। अब इसमें मटर और पनीर दाल दीजिए और मजे से खाएं।

संबंधित पोस्ट

त्वचा की एलर्जी, मुंहासों और छेद से छुटकारा दिलाता है गाजर के बीज का तेल

Karnavati 24 News

गुड़ खाने के फायदे मुंह से गुड़ खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है, गर्म पानी के साथ लेने का ये है तरीका

Karnavati 24 News

Health Tips : गले की खराश और दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Karnavati 24 News

Self Control : पहलू जो आत्म नियंत्रण में स्वयं को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं

Karnavati 24 News

Ayurvedic Tips: आयुर्वेदिक तरीके से खाएं पनीर, मिलेगा पूरा पोषण और स्वाद

Karnavati 24 News

सुबह उठकर पिएँ ये ड्रिंक तेजी से गलेगी शरीर की पूरी चर्बी

Karnavati 24 News