Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

त्वचा की एलर्जी, मुंहासों और छेद से छुटकारा दिलाता है गाजर के बीज का तेल

गाजर (Carrot) खाने के कई फायदे हैं. यह सेहत के लिए बहुत लाभमंद बताया जाता है. सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके बीज का ऑयल (Carrot Seed Oil) भी कई तरह के सेहत फायदा प्रदान करता है. जी हाँ, यह आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभमंद होता है. आप सभी को बता दें कि गाजर के बीज का ऑयल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जी हाँ और इस ऑयल में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए, कैरोटीन, लिमोनिन, कैरोटौल आदि तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा यह ऑयल त्वचा और स्कैल्प के अंरेट जाकर त्वचा और बालों के सेहत में गहराई से सुधार करता और यह उपस्थित ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता है. आप सभी को बता दें कि गाजर के बीज का ऑयल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और यह त्वचा के एलर्जी, मुंहासों और छेदों (Skin Care Tips) को बंद होने से रोक सकता है. अब हम आपको बताते हैं इसके और फायदे.

* आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ये ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से बचाता है. ये स्कैल्प को भी साफ रखता है. इसके अलावा ये बालों के बेहतर सेहत को बढ़ावा देता है. कहा जाता है गाजर के ऑयल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप झुर्रियों के छुटकारा पा सकते हैं. जी दरअसल ये फाइन लाइंस से भी निजात दिलाने में सहायता करता है.
* आज के समय में लोगों को बालों संबंधित कई परेशानीओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बेजान बाल और रूखे बालों से निजात पाने के लिए आप गाजर के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हाँ और इसके लिए आपको अपने कंडीशनर में गाजर के ऑयल को मिलाकर इस्तेमाल करें.
* आप स्क्रब भी बना सकते हैं क्योंकि यह स्क्रब आपकी त्वचा में उपस्थित मृत त्वचा कोशिकाओं और अन्य गंदगी कणों से छुटकारा पाने में आपकी सहायता करेगा. इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल ऑयल, फिर 2 बड़े चम्मच शहद, 4 बड़े चम्मच ऑर्गेनिक कॉफी, 8 बूंद गाजर के बीज के ऑयल और टी ट्री ऑयल की 6 बूंदों को मिलाएं. अब इससे एक पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर लगाएं. कुछ देर बाद धो लें.

संबंधित पोस्ट

चहेरे पे चांद जैसी चमक चाहिए तो घर पर चीनी से करें ये घरेलू उपाय

Karnavati 24 News

स्कन्द भगवान् की माता हे स्कंदमाता। नवरात्र के पांचवे दिन पूजी जाती हे।

Admin

रोजाना चार से पांच काजू खाने से आपके शरीर को मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Admin

हरी या लाल मिर्च काटते समय हाथों पर मिर्ची की जलन होती है तो करें ये एक काम

Karnavati 24 News

आषाढ़ मास का पहला व्रत: संकष्टी चतुर्थी 17, इस दिन गणेश जी के कृष्ण पिंगाक्ष रूप की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं।

Karnavati 24 News

इन घरेलु तरीको से अनचाहे बाल हटाए,वैक्सिंग के दर्द से मिलेगा छुटकारा, त्वचा होगी चमकदार

Karnavati 24 News