Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

बीजेपी ने तोडा गहलोत का किला राजस्थान से भी मुर्मू रही आगे

राष्ट्रपति चुनावो में बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत के गढ़ में सेंधमारी करके मुर्मू को आगे रखा ..कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है। उधर, विधायकों के वोट भले ही कम मिले हों, लेकिन वोट वैल्यू के हिसाब से राजस्थान से मुर्मू ही आगे रही हैं।राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के कारण बीजेपी से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार दो विधायकों के वोट ले लिए।राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं। सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट ​नहीं दिया। 200 में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था।

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स-2025: 8 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री, 5000 से 50 हजार तक का होगा एंट्री टिकट – Gujarat News

Gujarat Desk

6 साल की दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार: ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया, रह-रहकर डर से सहम जाती है घबराने लगती है – Gujarat News

Gujarat Desk

मां बेटी को दीक्षा दिलाने पर अड़ी, पिता पहुंचा कोर्ट: कहा- 7 साल की बेटी की दीक्षा रुकवाइए, मुझे बच्ची को डॉक्टर बनाना है

Gujarat Desk

मां-बेटी को बेरहमी से पीटने वाले दोनों गार्ड‎ अरेस्ट: वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, महिलाओं पर सब्जी चोरी का था आरोप‎ – Gujarat News

Gujarat Desk

राजकोट सड़क हादसे में 1 बच्चे समेत 5 की मौत: रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मारी, ड्राइवर के ब्रेक न लगाने से हुआ हादसा – Gujarat News

Gujarat Desk

बिजली केबल ड्रिल करते वक्त गैस लाइन में लगी आग: सूरत के गोडादरा में DGVCL की केबल डालने के दौरान लगी आग, माता-पिता व 2 बच्चे झुलसे – Gujarat News

Gujarat Desk