Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

बाजार में बढ़त, सेंसेक्स इतने अंक से अधिक चढ़ा; मारुति के शेयर में वृद्धि

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख के बीच मारुति, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयर में वृद्धि से शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स मंगलवार को 150 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 156.46 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 57,777.65 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 48.75 अंक या 0.28 फीसदी की वृद्धि के साथ 17,262.35 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब 1.83 प्रतिशत की वृद्धि मारुति के शेयर में हुई। साथ ही टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी तरफ पावर ग्रिड, टीसीएस, एसबीआई, एनटीपीसी और इंफोसिस के शेयर लाल निशान में रहे। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,023.63 अंक यानी 1.75 फीसदी की गिरावट लेकर 57,621.19 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 302.70 अंक या 1.73 प्रतिशत फिसलकर 17,213.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और शंघाई के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल और टोक्यो इस दौरान लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत फिसलकर 92.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वही शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,157.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

संबंधित पोस्ट

सात समंदर पार से आए लाखों ‘फ्लेमिंगो’ पक्षी: गुजरात में कच्छ का रण हुआ गुलाबी, इस बार रिकॉर्ड 3 लाख पहुंच सकती है इनकी संख्या

Gujarat Desk

नई कार खरीदने में कर लें बस थोड़ा इंतजार! मारुति सुजुकी ला रही है 4 धांसू कारें, जानें क्या होगा खास

Karnavati 24 News

फुटपाथ से बच्चा अगवा कर महिला वलसाड ले गई: सूरत पुलिस ने 1000 सीसीटीवी खंगाल पकड़ा, 3 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात में बने बोर्ड दिखाएंगे भोपाल-इंदौर के लोगों को दिशा: अहमदाबाद एनआईडी ने डिजाइन किए हैं मेट्रो स्टेशनों पर लगने वाले साइनेज – Gujarat News

Gujarat Desk

हरियाणा में गुजरात पुलिस के 3 जवानों की मौत: सिरसा में गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, पंजाब नंबर की प्लेट मिली, जांच के लिए आए थे – dabwali News

Gujarat Desk

गुजरात में कांग्रेस के महाअधिवेशन पर सैम पित्रोदा ने कहा: सत्र में अच्छी चर्चा होती है, विचारधारा पर बात होती है; लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाता

Gujarat Desk