Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
टैकनोलजी

‘कौन देख रहा है आपका फेसबुक प्रोफाइल’ जैसे दावों पर न करें भरोसा, फेसबुक का कहना – ‘कोई नहीं दे सकता यह जानकारी’

Social Media Trick : फेसबुक (Facebook) के बिना सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म की कल्पना नहीं की जा सकती. बेशक पिछले कुछ महीनों में इसके यूजर्स की संख्या घटी है, लेकिन अब भी सोशल मीडिया में इसी का राज है. हालांकि इस प्लेटफॉर्म की एक बड़ी समस्या अनजान लोगों द्वारा आपके प्रोफाइल पर ताक-झांक करना है. लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनके प्रोफाइल पर किस-किस ने विजिट किया है. इसी को देखते हुए कई मैसेज सर्कुलेट हो जाते हैं जिसमें दावा किया जाता है कि आप इस तरह चेक कर सकते हैं कि आपका प्रोफाइल किसने देखा है. क्या आप भी ऐसे दावों पर भरोसा करते हैं, अगर हां तो इस खबर को जरूर पढ़ें.

इस तरह का किया जाता है दावा
सोशल मीडिया (Social Media) से लेकर ब्लॉग (Blog), वेबसाइट (Website) और कई अन्य प्लेटफॉर्म पर दावा किया जाता है कि आप इन आसान तरीकों से पता कर सकते हैं कि आपका प्रोफाइल (Profile) किसने देखा है. इस क्रम में बताया जाता है कि सबसे पहले आप किसी ब्राउजर पर फेसबुक लॉगिन (Facebook login) करें. इसके बाद आपको पेज पर राइट क्लिक करना है और फिर व्यू पेज सोर्स (View Page Source) पर क्लिक करना है. दावे में कहा जाता है कि व्यू पेज सोर्स पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलता है उस पर आपको CTRL+F प्रेस करना होगा. अब आपको BUDDY_ID टाइप करके सर्च करना होगा. इसके बाद आपके सामने उन लोगों की 15 अंकों की आईडी सामने आ जाएगी, जिन्होंने आपके प्रोफाइल पर विजिट किया है.
क्या है दावे की हकीकत
ऊपर जिस दावे का जिक्र हमने किया है, वो पूरी तरह से गलत (False) है. ऐसा कोई तरीका है ही नहीं. खुद फेसबुक (Facebook) इस बात को स्पष्ट कर चुका है कि आप किसी भी तरीके से ये पता नहीं कर सकते कि आपके प्रोफाइल पर किसने विजिट किया है. फेसबुक यहां तक दावा करता है कि कोई थर्ड पार्टी ऐप भी इसका पता नहीं लगा सकती. फेसबुक यूजर्स से भी कहता है कि कभी कोई ऐसा ऐप या तरीका मिले जिससे पता चल सके कि आपके प्रोफाइल पर किसने विजिट किया है तो इसकी रिपोर्ट हमें जरूर करें.
ये भी पढ़ें

संबंधित पोस्ट

मोटो G82 5G फोन लॉन्च:इसमें ट्रिपल कैमरा पैक के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, कीमत 21499 रुपए से शुरू

Karnavati 24 News

ब्लड प्रेशर बताएगी 1,899 रुपये वाली यह स्मार्टवॉच, 27 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे

Karnavati 24 News

आज होगा मोटरोला का जबरदस्त फोन लांच क्या – क्या होगा इस फ़ोन में ..

सोशल मीडिया पर बनी दोस्त ने दी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी

Karnavati 24 News

Pulsar N160 लॉन्च: इस बाइक को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.23 लाख रुपये से शुरू है; जानिए सभी फीचर्स

Karnavati 24 News

नई हुंडई वेन्यू 2022 लॉन्च: सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग से लैस, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम; कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू

Karnavati 24 News